Tag Archives: Mahila Morcha Rishikesh Mandal

निस्वार्थ भाव से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को भाजपा में मिलता है सम्मानः मेयर अनिता

मेयर अनिता ममगाई ने कहा कि भाजपा की राष्ट्रीय पार्टी है जो कार्यकर्ताओं का सम्मान करना जानती है। पार्टी में अनुशासित रहकर संगठन की रीतियों नीतियों को आगे बढ़ाने वालों को दायित्व सोंप कर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना पार्टी की परम्परा रही है।

आज दोपहर महिला मोर्चा की नव मनोनित जिला उपाध्यक्ष रोमा सहगल एवं जिला मंत्री ममता नेगी ने मेयर अनिता ममगाई से शिष्टाचार भेंट की। मेयर ने दोनों पद्दाधिकारियों बधाई देते हुए माल्यार्पण कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। मेयर अनिता ने कहा कि निस्वार्थ भाव से पार्टी की सेवा करने वाले सदैव सम्मानित होते हैं। पदाधिकारियों का भी कर्तव्य है कि वह तमाम कार्यकर्ताओं के साथ एक मजबूत टीम बनाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं ताकि इसका लाभ आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने में पार्टी को मिल सके। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी द्वारा जिन लोगों को नए दायित्व सौंपा गए हैं वह उन पर पूरी तरह से खरा उतरेंगे। इस दौरान पार्षद कमलेश जैन, पंकज शर्मा, प्रमिला त्रिवेदी, हेमलता चैहान, राजेश गौतम, राजीव गुप्ता, नवीन नौटियाल आदि उपस्थित थे।