Tag Archives: Congress’s Parivartan Yatra

ऋषिकेश में कांग्रेस ने परिवर्तन यात्रा निकाली, कांग्रेस को मौका देने की कही बात

तीर्थनगरी ऋषिकेश में मंगलवार को कांग्रेस ने परिवर्तन यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने ऋषिकेश पहुंचकर कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य 2022 में कांग्रेस को सत्ता में लाना है। आने वाला समय कांग्रेस का है और भाजपा के राज का अंत निश्चित है।
मंगलवार को कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा चंद्रभागा पुल से शुरू हुई। यह यात्रा हरिद्वार मार्ग, आईडीपीएल, गुमानीवाला होकर शहीद अमित सेमवाल स्मारक पर संपन्न हुई। बड़ी संख्या में बाइक सवार युवक रैली के आगे चल रहे थे। यात्रा के जरिये कांग्रेस ने एकजुटता, संगठनात्मक क्षमता और जनसमर्थन दिखाते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथ में पार्टी का झंडा और अपने चहेते नेता के पक्ष में नारेबाजी कर प्रीतम सिंह का ध्यान भी आकृष्ट किया। प्रीतम सिंह ने महंगाई, बेरोजगारी का हवाला देकर भाजपा को असफल करार देते हुए कांग्रेस को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस को नहीं बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने की जरूरत है। कहा कि कांग्रेस ही विकास करने में सक्षम है। इसलिये कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव में जुटना चाहिए।
कांग्रेस प्रदेश महासचिव विजय सारस्वत ने भाजपा सरकार को वादाखिलाफी वाली सरकार करार दिया। कहा कि सत्ता में आने पर कांग्रेस रोजगार उपलब्ध करायेगी। इस बीच विभिन्न स्थानों पर परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया गया।
परिवर्तन यात्रा की कमान संभाल रहे कांग्रेस के प्रदेश सचिव विवेक तिवारी ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा से लगातार 15 साल से भाजपा जीतते आ रही है। लेकिन यहां के मुद्दे सुलझने के बजाया और अधिक उलझ गये है। समस्याओं का समाधान नही हो पा रहा है। लेकिन भाजपा अपना कुनबा बढ़ा रही है। आम आदमी बेरोजगार है, सुविधाओं के नाम पर सिर्फ दिखावा किया जा रहा है। उन्होंने 15 साल का वनवास खत्म करने और कांग्रेस को मौका देने की अपील की।
यात्रा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज, कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापडी, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, एआईसीसी सदस्य जयेन्द्र रमोला, विजयपाल रावत, महंत विनय सारस्वत, सुधीर राय, शैलेन्द्र बिष्ट, मनोज गुंसाई, संजय पालीवाल, सरोज देवराडी, देव पोखरियाल, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रॉबिन त्यागी, प्रवीण सरदार, अंशुल त्यागी, संदीप चौहान, अनंत कुकरेती, अमरजीत धीमान, अजय धीमान, कपिल शर्मा, मनप्रीत सिंह,माधुरी, जीतपाल, विशाल तिवारी, गीतम वर्मा, देवेंद्र विक्रम साहू आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री धामी के गढ़ से परिवर्तन की गर्जना करेगी कांग्रेस

कांग्रेस प्रदेश में भाजपा की चुनावी रणनीति की काट और जवाबी प्रहार के लिए कमर कस रही है। कुमाऊं मंडल से युवा चेहरे को आगे करने के भाजपा के सियासी दांव का जवाब परिवर्तन यात्रा से दिया जाएगा। यात्रा में … अधिक पढे़ …

कुमांउ मंडल में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के स्वागत को उमड़ा जनसैलाब

उत्तराखंड में कांग्रेस मिशन 2022 का आगाज कर चुकी है। कांग्रेस की नई टीम पूरी तरह जोश और जज्बे से लबरेज है। हर कोई अपनी-अपनी भूमिका का बखूबी निर्वाह कर रहा है। नए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल जहां संगठन मजबूत … अधिक पढ़े …