Tag Archives: Bharat Ratna Prime Minister

पूर्व पीएम व भारत रत्न स्व. अटल बिहारी को जन्मदिवस पर किया गया याद

पूर्व पीएम व भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को उनके जन्मदिवस पर भाजपाईयों ने याद किया। मौके पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। साथ ही उनके द्वारा बताए गए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया गया।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कैंप कार्यालय में सुशासन दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। कहा कि अटल जी देश के ऐसे नेता थे जो करोड़ों़ लोगों के आदर्श व प्रेरणास्रोत रहे। मैं भी उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। उनके क्रांतिकारी विचारों को आत्मसात कर उनके दिखाए मार्ग पर चलकर देश के नव निर्माण में अपना सम्पूर्ण योगदान देने के लिए संकल्पित हूं।

विस अध्यक्ष ने उन्हें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देश हित के लिए काम करने वाला नेता बताया। मौके परनगर पार्षद ऋषि कांत गुप्ता, संजीव पाल, गोपाल सती, अरुण बडोनी, सुमित शेट्टी, गौतम राणा, विशेष कार्य अधिकारी ताजेंद्र नेगी, दीपक बिष्ट आदि मौजूद थे।

वहीं, मेयर अनिता ममगाईं ने ग्रामीण क्षेत्र के निगम कार्यालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस सुशासन दिवस के मनाया गया। मेयर अनिता ममगाई ने जहां निगम के नये स्वच्छता सॉन्ग को लांच किया। वहीं उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करते सफाई कर्मियों को सम्मानित भी किया।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को शिखर तक पहुंचाने में वाजपेयी जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पार्टी के पहले प्रधानमंत्री के रूप में देश को सुशासन के रूप में उन्होंने बेहतरीन शासन दिया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के राजनीतिक जीवन पर भी प्रकाश डाला। मौके पर भाजपा नेता प्रदीप धस्माना, राज्यमंत्री सुरेंद्र मोघा, विपिन पंत, अनीता प्रधान, विजय बडोनी, विजेंद्र मोगा, बीरेंद्र रमोला, लक्ष्मी रावत, जयेश राणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष रविंद्र राणा, जिला मंत्री पंकज शर्मा, राजपाल ठाकुर, ममता नेगी, रमा पंवार, अनिता राणा, दुर्गा नेगी, सुभाष बाल्मीकि, राजीव गुप्ता, प्रमिला द्विवेदी आदि उपस्थित थे।