होली मिलन कार्यक्रम में उत्कृष्ट महिलाएं हुई सम्मानित

नथुली महिला सशक्तिकरण संस्था की तरफ से इंटरनेशनल वुमेंस डे के उपलक्ष मे होली मिलन समारोह आयोजित गया। जिसमे मुख्य अथिति के रूप में पदमश्री माधुरी बर्थवाल, संस्था की अध्यक्षा सुमन नैनवाल ने शिरकत की और विभिन्न क्षेत्रों मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।

सम्मानित होने वाली महिलाओं में पत्रकारिता के क्षेत्र मे एक विशेष मुकाम हासिल कर चुकी उत्तराखंड की नौनी नलिनी गुसाईं, संवाद 365 की न्यूज़ एंकर प्रदीपता रमोला, संगीत के क्षेत्र मे तक बोली भाषा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सुषमा नेगी, उत्तराखंड का पहला महिला बैंड बनाने वाली वोमेनिया बैंड की संस्थापक व सप्तक कॉलेज ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट की मैनेजिंग डायरेक्तर स्वाति सिंह को भी सम्मानित किया गया।

इस मौके पर महिलाओं ने बड़ी संख्या मे आकर फूलों से होली खेली और अपने सांस्कृतिक गीतों जैसे झूमेलो और चोफला खेली। जब मुख्य अथिति पदमश्री माधुरी बर्थवाल ने स्टेज संभाला तो मानों सभी दर्शकों होली की मस्ती की बाड़ सी आ गयी और सभी ने जमकर ठुमके लगाए और फूलों की होली खेली।

इस दौरान सभी लोगो ने गौराज पहाड़ी फसल तथा हस्तशिल्प से निर्मित पहाड़ी पकवानों का खूब लुफ्त उठाया।
कार्यकर्म का संचालन देवेश नैनवाल द्वारा किया गया।