राशन कार्ड की समस्या लेकर जिपंस ने लगाया कैंप, 150 उपभोक्ताओं को मिला लाभ

जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान ने क्षेत्र में राशन कार्ड की समस्या को लेकर स्वामी विवेकानंद मार्ग गली नंबर 16 खदरी में कैंप लगाया। इसमें 150 से अधिक उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान मौके पर किया गया।

संजीव चौहान ने कहा कि राशन कार्ड को लेकर आए दिन लोग परेशान होकर उनके समक्ष आते थे। राशन कार्ड की समस्या को गंभीर पाते हुए कैंप लगाया गया। मौके पर विजय डोभाल पूर्ति निरीक्षक, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मुकेश कुकरेती, पूर्ति सहायक रजत नेगी, सरोप सिंह पुंडीर पूर्व प्रधान खदरी, विनोद चैहान, कुशाल सिंह पवार ने उपभोक्ताओं की समस्या का निराकरण किया।