ऑटोनॉमस कॉलेज में कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी

मॉडलों में नजर आयी छात्रों की रचनात्मकता

ऋषिकेश।
ऑटोनॉमस महाविद्यालय में आयोजित विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी में विभिन्न विभाग के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक मॉडल प्रस्तुत कर अपने विचारों को उजागर किया। इस दौरान पावर प्वाइंट प्रजेन्टेशन में इनोवेटर्स व स्पंदन ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बुधवार को बीएमएलटी संकाय में विज्ञान एवं कला वर्ग में मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता भाग लिया। प्रदर्शनी में अब्दुल कलाम ग्रुप को जियो थर्मल एनर्जी एवं ऊं शान्ति ग्रुप को खराब वस्तुओं से घरेलू सामान बनाने की तकनीक के लिए प्रथम पुरस्कार दिया गया। वहीं स्त्रियों के रोजगार को बढ़ावा देने की तकनीक पर मॉडल तैयार करने वाले ग्रुप विजय लक्ष्मी ग्रुप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि दूध दही मक्खन की जांच के लिए बनाई गई तकनीक पर आधारित मॉडल बनाने वाले रोशनी ग्रुप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 105वहीं पावर प्वाइंट प्रजेन्टेशन में इनोवेटर्स और स्पंदन ग्रुप ने प्रथम व श्रीदेव सुमन और कलाम ग्रुप ने द्वितीय स्थान पाया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डीसी नैनवाल, डॉ. दयाधर दिक्षित, डॉ. विजय लक्ष्मी, डॉ. शकुंज राजपूत, डॉ. मृत्युंजय शर्मा आदि उपस्थित थे।