प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजपाल खरोला ने ऋषिकेश के विकास न होने के पीछे विधायक व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल का रुचि न लेना बताया।
ग्राम सभा साहब नगर के ग्राम प्रधान ध्यान सिंह ओसवाल द्वारा एक आम जन समस्या निवारण हेतु एक बैठक की गई। जिसमें ग्रामसभा वासियों ने अपनी-अपनी समस्याओं की जानकारी कांग्रेस महासचिव राजपाल खरोला के समक्ष रखी।
खरोला ने कहा कि सभी ग्राम वासियों की समस्याएं सुनने के बाद उन्हें यह महसूस हुआ कि पिछले 5 वर्षों में साहब नगर ग्राम सभा में प्रदेश सरकार के द्वारा कोई भी ऐसा कार्य नहीं किया गया, जिससे क्षेत्रवासियों की समस्या का समाधान हो सके। कहा कि क्षेत्रीय विधायक द्वारा विधानसभा में कुछ महीनो पहले ही बनी सडको में बने गड्ढे भ्रष्टाचार की कहानी खुद ही बयां कर रहे हैं। सड़क की गुणवत्ता ऐसी है कि मानसून आते ही सड़के जगह-जगह टूटने लगी है।
वहीं क्षेत्र की ना नाली है ना नहर है नदी किनारे बाढ़ नियंत्रण की व्यवस्था नहीं है बाढ़ से लोग परेशान हैं सरकार द्वारा कोई भी ऐसा जन समस्या केंद्र नहीं लगाया गया जिसमें आम जन समस्याएं उठाई जा सके।