Tag Archives: State Secretary Vivek Tiwari

तीर्थनगरी के विवेक तिवारी को प्रदेश कांग्रेस में सचिव की जिम्मेदारी, युवाओं में उत्साह

एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक तिवारी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में अहम जिम्मेदारी मिली है। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने उन्हें प्रदेश कमेटी में सचिव पद की कमान सौंपी है। वहीं, युवा नेता को प्रदेश में सचिव बनाए जाने से तीर्थनगरी के युवाओं में उत्साह देखा गया। सोशल मीडिया व अन्य विभिन्न माध्यमों से युवाओं ने अपनी-अपनी शुभकामनाएं दी है।

आज प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस प्रीतम सिंह ने पत्र जारी करते हुए कहा कि तीर्थनगरी के युवा नेता विवेक तिवारी पार्टी के प्रति निष्ठावान हैं, उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए उन्हें प्रदेश कमेटी में सचिव नियुक्त किया जाता है। वहीं, नव नियुक्त प्रदेश सचिव विवेक तिवारी ने कहा कि वह कांग्रेस की गौरवशाली पंरपराओं के अनुरूप उत्तराखंड में पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करेंगे।

वहीं, तीर्थनगरी के युवाओं में उत्साह देखा गया। तीर्थनगरी के अधिवक्ता व कांग्रेस नेता कपिल शर्मा, अधिवक्ता राजेश साहनी, आशु, कमल अरोड़ा, गौरव अरोड़ा, मनोज शर्मा, मारकंडेय राजभर, दिवाकर, जितिन धींगड़ा, लव कोहली, पवन झा, अजय शर्मा, अनुज कुमार, अजय कपिल, सुनील गोयल, अमनदीप नेगी, गौरव यादव, गगनदीप सिंह ने खुशी व्यक्त की है।