Tag Archives: Principal Govind Singh Rawat

हरेला पर्व के उपलक्ष्य में रोपे छयजन के पौधे

श्री भरत मंदिर इंटर कालेज में हरेला पर्व के उपलक्ष्य में विगत दिनों से पौधारोपण किया जा रहा है। यहां प्रतिदिन दस पौधे अलग-अलग प्रजाति के फलदार व छायादार पौधे रोपे जा रहे है।
आज प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत के नेतृत्व में विद्यालय प्रांगण में छयजन के पौधे रोपे गए। प्रधानाचार्य ने कहा कि पौधों को रोपते समय इनके संरक्षण का भी संकल्प लेना होगा। कहा कि वर्तमान में कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान काफी आक्सीजन की कमी को महसूस किया गया। इससे सीख लेने की जरूरत है, मौके पर पर्यावरण संरक्षण का भी संकल्प लिया गया। बताया कि पौधारोपण पूरे जुलाई माह चलाया जाएगा।

पौधोरोपण में यमुना प्रसाद त्रिपाठी, जितेंद्र बिष्ट, सुशील बड़थ्वाल, शालिनी कपूर, शिव प्रसाद बहुगुणा आदि उपस्थित रहे।

प्रत्येक व्यक्ति पौधारोपण करें, आक्सीजन की कमी नहीं होगीः मेजर गोविंद सिंह रावत

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर श्री भरत मंदिर इंटर काॅलेज में प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत के नेतृत्व में शिक्षाविदों ने विभिनन प्रजाति के पौधे रोपे। प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ने कहा कि आक्सीजन की कमी अभी पहली … अधिक पढ़े …