Tag Archives: litter pile in Rishikesh

बिगड़ते पर्यावरण चिंतन को लेकर एकजुट हुए लोग

महाकुंभ 2021 में आने वाले श्रद्धालुओं को पर्यावरण व स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूक किए जाने के लिए घरों से ही कूड़ा प्रथक करके, प्लास्टिक पन्निया बोतल में डाल कर ईको ब्रिक बनाने के लिए पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से अवगत कराया गया।

आज लाला जातिराम सरस्वती शिशु मंदिर आदर्श नगर के केशव सभागार में शहरों और गांवों में बढ़ते कूड़े के ढेर को कम करने के लिए घरों से ही कचरा प्रक्करण और प्लास्टिक उन्मूलन में इको ब्रिक का महत्व विषय पर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के ऋषिकेश जिला संयोजक, हेमंत गुप्ता द्वारा आयोजित गोष्ठी में पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मंथन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता भरत मंदिर इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डीबीपीएस रावत ने व संचालन हिमांशु जुयाल ने किया।

मुख्य वक्ता मुख्य नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह कवीरियाल और मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज देश भर में जागरूकता के अभाव में लगातार काटे जा रहे पेड़ों के कारण पर्यावरण जहां असंतुलित हो रहा है, वही इसके कारण हमारे जल जंगल जमीन के साथ वन्य जंतु भी खतरे में पड़ गये है। जिसे नियंत्रित किए जाने के लिए अपने आसपास के खाली पड़े क्षेत्रों में पौधारोपण किया जाना अत्यंत आवश्यक है। क्योंकि वृक्ष ही पर्यावरण को संतुलित कर सकता है। लगातार बिगड़ रहे पर्यावरण के कारण आज ओजोन की परत में भी छेद होने शुरू हो गए हैं। जिसे बचाने के लिए हमें जागरूक होने की आवश्यकता है। यदि हम जागरूक होंगे तो पर्यावरण सुरक्षित रहेगा और मनुष्य का जीवन भी बचेगा। क्योंकि पर्यावरण ही सबसे बड़ी समस्या बनी है।

मौके पर पृथ्वी दिवस 22 मार्च के अवसर पर ई पर्यावरण प्रतियोगिता के प्रांत व जिला स्तर पर निम्न विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
– किशोर चित्रकला में प्रांत स्तर सांत्वना पुरूस्कार स वि मं इं कालेज की दिव्या गौड़
’बाल चित्रकला वर्ग’
प्रथम स्थान कु प्रेरणा,स वि मं इं कालेज,आ वि कालोनी
द्वितीयरू कु अंशिका,समशि मं आ वि कालोनी तृतीयरू कु मानसी जखवाल,स म वि मं इं कालेज, 14 बीघा
’किशोर चित्रकला वगर्रू’
प्रथम स्थान योगिता कंसवाल,स म वि मं इं कालेज, 14 बीघा द्वितीय देवांश डंगवाल, स वि मं इं कालेज, आ वि कालोनी
तृतीय कावेरी, स जू हा स्कूल, आदर्श नगर
इस दौरान राजेश, रंजना, स्वाति, सुहानी को भी स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम में सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्यो राजेन्द्र पांडे, रजनी रावत, शिशुपाल रावत, पूनम अनेजा, पर्यावरण गतिविधि के मनोज चुरखंडी व मेदिनी धर सेमवाल , रायपुर खंड संयोजक, ऋषिकेश नगर से प्रशांत उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संचालक सुदामा सिंघल, पूर्व नगर प्रचार प्रमुख, अमित वत्स,खूब सिंह आदि उपस्थित रहे।