Tag Archives: Govardhan Puja Festival

मेयर अनिता ने गोवर्धन पूजा महोत्सव पर भगवान श्रीकृष्ण को लगाया छप्पन भोग

मेयर अनिता ममगाई ने गोवर्धन पूजा महोत्सव पर शहर वासियों को पर्व की बधाई दी। विभिन्न धार्मिक संस्थाओं व सामाजिक संगठनों की ओर से सार्वजनिक पूजन का आयोजन किया गया। गो माता की पूजा के साथ गोवर्धन पर्वत उठाने वाले भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग लगाए गए।

नगर सर्वप्रथम मेयर अनिता मायाकुंड स्थित नगर के प्राचीनतम हनुमान मंदिर में पहुंची, इसके पश्चात वह गंगा तट स्थित जयराम आश्रम व दयानन्द आश्रम में भी माथा टेका। मेयर अनिता ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी सभी लीलाएं भक्तों को आनंद व सुख प्रदान करने के लिए की हैं। उन्होंने इस पर्व पर श्रद्धालुओं से अहंकार का त्याग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र का अहंकार चूर करने के लिए गोवर्धन पर्वत का धारण कर गोकुल वासियों की रक्षा की थी। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रकृति के प्रति समर्पण भाव का पर्व है। श्रद्धालुओं ने भगवान गोवर्धन को छप्पन भोग अर्पित किये गए।