Daily Archives: October 30, 2018

अब यूपी और उत्तराखंड की बसों को चलाने के लिये परमिट की जरूरत नहीं, दोनों में हुआ समझौता

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच पिछले 18 सालों से चला आ रहा इंतजार खत्म हो जायेगा। अब दोनों राज्यों की जनता को परिवहन की बेहतर सुविधा मिलेगी। सारे विवाद खत्म हो जायेंगे। यह बात मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आवास पर पारस्परिक परिवहन समझौते पर हस्ताक्षर के दौरान कही।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि दोनों राज्यों की सरकारें समाधान में विश्वास करती हैं। दोनों ही सरकारें राज्य के विकास के लिये निरंतर कार्यरत है। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा भी की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच परिवहन समझौता होने से दोनों राज्यों के बीच बसों का आवागमन बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा कि हम सब साझी विरासत का हिस्सा है। इसलिए आने वाले दिनों में हमारे संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे।

इस समझौते से अब यूपी परिवहन निगम की बसें उत्तराखंड में 216 मार्गों पर एक लाख 39 हजार किलोमीटर चलेंगी। वहीं उत्तराखंड की बसें यूपी में 335 मार्गों पर दो लाख 52 हजार किलोमीटर हर रोज चलेंगी।

उल्लेखनीय है कि मौजूदा समय में यूपी से उत्तराखंड जा रहीं और वहां से यूपी आ रहीं बसों का संचालन अस्थाई परमिट के आधार पर हो रहा है। परमिट की अवधि खत्म हो जाने के बाद दोनों राज्य एक-दूसरे की सीमा में प्रवेश करने वाली बसों को रोक दिया जाता है। इसके चलते बस यात्रियों को अत्यंत परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस समझौते के होने के बाद दोनों राज्यों को अपनी बस चलाने के लिए किसी परमिट की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके साथ ही अस्थाई परमिट की व्यवस्था खत्म हो जाएगी। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व उत्तराखण्ड के परिवहन मंत्री यशपाल आर्य भी उपस्थित थे।

ब्लैकमेलिंग के आरोप में उमेश कुमार को कोर्ट ने भेजा जेल

वरिष्ठ नौकरशाहों व राजनेताओं का स्टिंग कर ब्लैकमेलिंग करने के आरोप में समाचार प्लस चैनल के मालिक को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया था। जिसे अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तृतीय रिंकी साहनी की अदालत में पेश करने के बाद … read more