Daily Archives: October 24, 2018

एनआईटी में स्थायी कैंपस नहीं, 900 छात्रों ने छोड़ा संस्थान

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में अध्ययनरत छात्रों ने परिसर की व्यवस्थाओं से नाराज होकर संस्थान छोड़ दिया है। मंगलवार को यहां के करीब 900 छात्र-छात्राएं संस्थान को छोड़कर अपने घरों की ओर चल दिए। साथ ही छात्रों ने कहा कि स्थायी कैंपस और पुख्ता सुरक्षा इंतजाम होने पर ही वापस लौटेंगे। इस बाबत छात्रों ने राष्ट्रपति, पीएम, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश और मानव संसाधन मंत्री व उत्तराखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को विभिन्न माध्यमों से सूचित कर किया है।

स्थायी परिसर का निर्माण जल्द शुरू कराने और तब तक अस्थायी परिसर अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग को लेकर संस्थान में पढ़ रहे विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्रएं 19 दिनों से कक्षाओं का बहिष्कार कर रहे थे। मंगलवार सुबह ये सभी हास्टल में अपने कमरों पर ताले डालकर घर चले गए।

छात्र-छात्रओं ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में उल्लेख किया है कि सामूहिक चर्चा के बाद उन्होंने यह निर्णय लिया है। अब वे संस्थान में तभी लौटेंगे, जब उनकी मांगों पर कार्रवाई शुरू हो जाएगी। इधर, एनआइटी के कुलसचिव कर्नल सुखपाल सिंह का कहना है कि निदेशक डॉ. श्याम लाल सोनी ने घटनाक्रम से मानव संसाधन मंत्रलय के उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

एनआईटी की कक्षाएं दो परिसरों में संचालित हो रही है। प्रयोगशाला और प्रशासनिक भवन पुराने आईटीआई की जमीन पर बनाए गए हैं, जबकि कक्षाएं यहां से दो सौ मीटर दूरी पर पालीटेक्निक भवन में संचालित की जा रही हैं। हॉस्टल के लिए संस्थान ने यहां से कुछ दूरी पर होटल किराये पर ले रखे हैं। छात्र-छात्रएं इस व्यवस्था से खफा हैं। उनका कहना है कि ये सब एक ही कैंपस में होना चाहिए। मौजूदा व्यवस्था में सुरक्षा को लेकर भी बच्चे सशंकित रहते हैं, इसी महीने की शुरुआत में एक से दूसरे कैंपस में जाते वक्त दो छात्रएं वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इनमें एक का अभी उपचार चल रहा है।

ऋषिकुल के दो शिक्षकों पर हुआ मुकदमा दर्ज, होगी जांच

ऋषिकुल विद्यापीठ के दो शिक्षकों पर टॉर्चर व आत्महत्या के लिये मजबूर करने का आरोप लगा है। इसके लिये मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। हालांकि पुलिस जांच कर कार्यवाही करेगी। विदित है कि दिल्ली के छात्र की खुदकुशी … read more

अब स्कूल ड्रेस के स्थान पर मिलेगी धनराशि

अब प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में अध्ययनरत छात्रों को निशुल्क दी जाने वाली स्कूल ड्रेस के स्थान पर धनराशि मिलेगी। वह भी यह राशि उनके बैंक अकाउंट में आएगी। इसी के साथ विद्यालय प्रबंध समितियों का स्कूल ड्रेस वितरण … read more