Daily Archives: October 10, 2018

टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन को लेकर रेलमंत्री से मिले सांसद अजय टम्टा और कोश्यारी

केन्द्रीय वस्त्र राज्यमंत्री अजय टम्टा व सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने बुधवार को नई दिल्ली में रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन के शीघ्र निर्माण का अनुरोध किया।

रेल मंत्री को लिखे पत्र में टम्टा ने कहा है कि उनके संसदीय क्षेत्र अल्मोड़ा की जनता कई दशकों से टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर संघर्षरत है। इस रेल मार्ग के निर्माण हेतु 1912 में ब्रिटिश शासनकाल से वर्ष 2010-11 तक अनेक बार सर्वे का कार्य किया गया है। उन्होंने इस विषय को लोकसभा में रेल बजट पर अपने भाषण में भी उठाया था और इसका निर्माण शीघ्र प्रारम्भ करने का अनुरोध किया था।

उन्होंने कहा कि राज्यसभा की याचिका समिति के समक्ष रक्षा मंत्रालय द्वारा टनकपुर-बागेश्वर रेलमार्ग को भारत की सुरक्षा की दृष्टि से सामरिक महत्व की परियोजना के रूप में चिन्ह्ति किया था। समिति द्वारा अपनी 141वीं रिपोर्ट में इसके शीघ्र निर्माण का प्रस्ताव किया गया था। इस रेल मार्ग के निर्माण में विलम्ब से क्षेत्रवासियों में अत्यंत रोष है।

उन्होंने इस संबंध में बागेश्वर-टनकपुर रेलमार्ग निर्माण संघर्ष समिति के साथ सांसद भगत सिंह कोश्यारी के पत्र का भी उल्लेख किया है, जिसमें भी उल्लेख किया गया है कि सामरिक सुरक्षा की दृष्टि से संसद की याचिका समिति के सम्मुख हिमालयी राज्यों में 14 नये रेल लाईनों की आवश्यकता बताई गयी। इन 14 रेल लाईनों में तीन उत्तराखण्ड से है, जिनमें ऋषिकेश-कर्णप्रयाग-चमोली, टनकपुर-बागेश्वर व टनकपुर-जौलजीवी है। इनमें टनकपुर बागेश्वर रेल लाईन के बीच में लगभग 80 किमी के बाद जौलजीवी 35 किमी के आसपास रेल लाईन बनेगी।

उक्त रेल लाईनों में टनकपुर-बागेश्वर-जौलजीवी छोडकर ऋषिकेश कर्णप्रयाग सहित सभी रेल लाईनों को केन्द्र ने राष्ट्रीय प्रोजेक्ट के रूप में ले लिया है। उन्होंने पत्र के माध्यम से राष्ट्रीय सुरक्षा व सीमान्त क्षेत्र की जनता के हित में टनकपुर-बागेश्वर रेल लाईन को शीघ्र बनवाने का आग्रह किया। सामरिक महत्व के कारण इसे नेशनल प्रोजेक्ट के रूप में लिया जा सकता है। इस रेल लाईन के बनने से भारत के साथ-साथ नेपाल के नागरिकों को भी बहुत सुविधा होगी।

फर्जी दस्तावेजों का सहारा लेकर आश्रम की संपत्ति कब्जाने वाला संत गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों का सहारा लेकर धोखाधड़ी से एक आश्रम की संपत्ति पर कब्जा जमाने वाले संत को रायवाला पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी न्यायालय में आरोप साबित होने के बाद से ही फरार चल रहा था। … read more

15 अक्टूबर तक निकाय चुनावों के आरक्षण का निर्धारण होः हाईकोर्ट

उत्तराखंड में निकाय चुनावों को लेकर उच्च न्यायालय नैनीताल ने अहम आदेश दिया है। न्यायालय ने सरकार को नगर निगम, नगर पालिका में आरक्षण का निर्धारण करने के लिये 15 अक्टूबर तक का समय दिया है। न्यायालय के आदेश के … read more