Monthly Archives: September 2018

राज्य में औद्योगिक घरानों ने दिखाई दिलचस्पी, 74 करोड़ से अधिक के प्रस्ताव

राज्य में औद्योगिक घरानों से निवेश के लिये सकारात्मक रूझान मिलने लगे है। अभी तक विभिन्न औद्योगिक घरानों से निवेश के लिये 74 हजार करोड़ से अधिक के प्रस्ताव पास हुये है। तो वहीं 61 हजार करोड़ के प्रस्तावों पर निवेश के लिए समझौता पत्रों पर हस्ताक्षर (एमओयू) किए जा चुके हैं।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा तैयार की गई नौ नीतियों का विमोचन किया। इनमें वृहद औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति, उत्तराखंड सौर ऊर्जा नीति, उत्तराखंड आयुष नीति, बायोटेक्नोलॉजी नीति, पिरुल व अन्य प्रकार के बायोमास से विद्युत उत्पादन नीति, उत्तराखंड एरोमा नीति, राइट ऑफ वे नीति, उत्तराखंड इलेक्टिक वाहन विनिर्माणक ई वी उपयोग संवर्धन और संबंधित अवसंरचना नीति तथा उत्तराखंड पर्यटन नीति शामिल हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि के मद्देनजर उद्योग व अन्य राज्यों की नीतियों का अध्ययन करने के साथ ही बाजार को देखकर नीतियां बनाई गई हैं। इनका मकसद यह है कि राज्य में उद्योग और बेहतर निवेश करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि से पहले सरकार 40 हजार करोड़ रुपये के निवेश का अनुमान लगा रही थी लेकिन विभिन्न स्थान पर किए गए रोड शो से काफी सकारात्मक रुझान मिले हैं।

पर्वतीय क्षेत्रों का विकास राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में है। सौर ऊर्जा, फूड प्रोसेसिंग, हर्बल, ऑर्गेनिक, आयुष व पर्यटन में होने वाले निवेश का लाभ राज्य को मिलेगा। सोलर पावर नीति में पांच मेगावाट प्रोजेक्ट में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि औद्योगिक ईकाइयों की स्थापना के लिए प्रदेश के पास पर्याप्त भूमि है कुछ और क्षेत्रों का चयन किया गया है। पर्वतीय जिलों में लघु औद्योगिक क्षेत्र स्थापित हैं और जिलाधिकारियों को भी नए स्थान चिह्नित करने को कहा गया है।

हाईकोर्ट ने दिये किन्नरों के कल्याण के लिये बोर्ड गठन करने के आदेश

स्कूलों में दाखिले व सरकारी नौकरियों में किन्नरों को आरक्षण देने के मामले में हाईकोर्ट नैनीताल ने राज्य सरकार को छह माह के भीतर योजना तैयार के आदेश दिये है। देहरादून निवासी किन्नर रजनी रावत ने अपनी सुरक्षा के लिए … read more

स्वामी रामदेव योग के बाद अब वैदिक शिक्षा पद्धति को आगे ले जा रहेः त्रिवेन्द्र

हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ के नव निर्मित आचार्यकुलम भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि स्वामी रामदेव ने योग के … read more

हाईकोर्ट ने 859 पोर्न साइट्स को बंद करने का दिया आदेश

उच्च न्यायालय नैनीताल ने केंद्र सरकार को इंटरनेट पर उपलब्ध 859 पोर्न साइट्स को बंद करने के आदेश दिए है। कोर्ट ने दुष्कर्म की घटनाओं व बच्चों पर पड़ रहे गलत प्रभावों को देखते हुये यह महत्वपूर्ण आदेश पारित किया। … read more

अडाणी ने राज्य में रोपवे के निर्माण के प्रति दिखायी दिलचस्पी

अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर प्रदेश में कृषि, संचार व पर्यटन से संबंधित योजनाओं में निवेश से संबंधित प्रस्तावों पर व्यापक चर्चा की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने अडाणी के प्रस्तावों का स्वागत करते हुए कहा … read more

दस दिन पूर्व अपह्रत नाबालिग लड़की बरामद

दस दिन पूर्व रायवाला से अपह्रत नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद किया है। अपहरणकर्ता को भी मौके से पकड़ गया है। आरोपी बिहार का रहने वाला है और रायवाला में किराए के कमरे में रहकर ठेली लगाता था। बीते … read more

मुख्यमंत्री ने किया प्रकृति आधारित पर्यटन विश्लेषण एवं सिफारिश का विमोचन

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि ईको टूरिज्म में प्रकृति सर्वोपरि है और ईको टूरिज्म प्रकृति पर निर्भर है। प्रकृति का संरक्षण और पारिस्थितिकी संतुलन को बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। सरकार प्रकृति का संरक्षण करते हुए … read more

पुलिस ने सुरक्षा इंतजाम न होने पर एटीएम पर जड़े ताले

एटीएम में लगातार हो रही वारदातों को देखते हुये ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाया हुआ है। इसी कड़ी में पुलिस ने छह एटीएम में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त न होने व सुरक्षा गार्ड तैनात न होने के कारण एटीएम … read more

क्या आप आयुष्मान भारत योजना के आप लाभार्थी है या नहीं?

आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में निदेशक प्रो. रविकांत ने किया। विदित हो कि आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के 10 करोड़ परिवारों को पांच लाख रुपये तक के फ्री हेल्थ इंश्योरेंस की सुविधा … read more

एक देश एक चुनाव से धन व समय की बचत होगीः त्रिवेन्द्र

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह नेगी रावत ने कहा कि पूरे देश में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि व ब्लांक प्रमुख, विधायक व सांसद का चुनाव एक साथ एक ही समय पर कराये जाने से धन व समय की बचत होगी। उन्होंने … read more