Daily Archives: September 14, 2018

मरीज की पर्ची पर हो कंप्यूटरीकृत दवा व बीमारी का नामः हाईकोर्ट

उच्च न्यायालय नैनीताल ने एक अहम आदेश देते हुये कहा कि राज्य के सभी सरकारी व निजी अस्पतालों के चिकित्सक मरीज की पर्ची में कंप्यूटर से दवा व बीमारी का नाम अंकित करें। न्यायालय ने प्रत्येक चिकित्सक को कंप्यूटर व प्रिंट उपलब्ध होने तक दवा का नाम अंग्रेजी कैपिटल लेटर में अंकित करने को भी कहा है।

हिमालयन मेडिकल कॉलेज जौलीग्रांट, सिनर्जी हॉस्पिटल की ओर से पुनर्विचार याचिका दायर की गई थी। जिसमें 14 अगस्त को पारित आदेश पर पुनर्विचार करने की प्रार्थना की गई थी। इस आदेश में क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के विपरीत संचालित अस्पतालों को बंद करने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजीव शर्मा व न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की खंडपीठ के समक्ष पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने इस याचिका को खारिज करते हुए सरकारी व प्राइवेट चिकित्सकों को निर्देश दिए कि मरीजों की पर्ची में बीमारी का नाम व दवा कंप्यूटर प्रिंटेड हो।

खंडपीठ ने पुनर्विचार याचिका में जेनेरिक से दूसरी दवा अंकित करने के आग्रह को भी नामंजूर करते हुए ब्रांडेड के बजाय जेनेरिक दवा लिखने के निर्देश दिए। सुनवाई के दौरान सरकारी अधिवक्ता द्वारा बताया गया कि राज्य के सभी चिकित्सकों को कंप्यूटर प्रिंटर आदि उपलब्ध कराया जाना संभव नहीं है, लिहाजा उनको समय दिया जाए। इस तर्क से सहमत होते हुए कोर्ट ने कहा कि इसे प्रभावी करने में कम से कम समय लिया जाए।

पूर्व में कोर्ट ने प्रदेश में अवैध ढंग से संचालित अस्पतालों को सील करने व मेडिकल जांच व परीक्षणों के दाम तय करने को कहा था। बाजपुर निवासी अख्तर मलिक की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने हैरानी जताई थी कि बाजपुर दोराहा स्थित बीडी अस्पताल, केलाखेड़ा स्थित पब्लिक हॉस्पिटल के खिलाफ कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई।

एम्स प्रशासन पर कई आरोप लगाते हुये जन विकास मंच ने निकाला जुलुस

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में भ्रष्टाचार व स्थानीय बेरोजगारों को दरकिनार करते हुये बाहरी लोगों को नौकरी पर रखे जाने का आरोप लगाते हुये उत्तराखंड जन विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलस निकाला। मंच के कार्यकर्ताओं ने … read more

घूमने आए चार लोग बहे, पुलिस ने सकुशल बाहर निकाला

ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट में हरिद्वार से घूमने आए दो युवक और दो युवतियों को पुलिस ने डूबता देख सकुशल गंगा से बाहर निकाल लिया। त्रिवेणी घाट में अजय 23 वर्ष पुत्र टीनू रामधाम कॉलोनी बहादराबाद, सोनू 20 वर्ष पुत्र … read more

अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी व रोहिंग्या होंगे बाहर

राज्य सरकार प्रदेश में अवैध तरीके से रह रहे बांग्लादेशी व रोहिंग्या को बाहर का रास्ता दिखाने की दिशा में काम शुरू कर चुकी है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सख्त तेवर अपनाते हुये कहा है कि कोई भी घुसपैठिया, … read more