Daily Archives: September 27, 2018

स्वामी रामदेव योग के बाद अब वैदिक शिक्षा पद्धति को आगे ले जा रहेः त्रिवेन्द्र

हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ के नव निर्मित आचार्यकुलम भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि स्वामी रामदेव ने योग के बाद शिक्षा का जो संकल्प लिया है, वह यहां अध्ययन करने वालों छात्रों के लिये कारगार सिद्ध होगा। छात्र आगे बढ़ेगें तो स्वामी रामदेव का संकल्प भी पूरा होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी रामदेव की ओर से योग क्रांति के बाद जो शिक्षा क्रांति का संकल्प लिया गया है, वह भारतीय संस्कृति को सुदृढ़ करने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि 10 हजार छात्रों को शिक्षित करने की क्षमता रखने वाला आचार्यकुलम वैदिक और आधुनिक शिक्षा पद्धति के समन्वय का केन्द्र बनेगा।

उन्होंने कहा कि स्वामी रामदेव विश्व में योग के प्रसार के बाद अब वैदिक शिक्षा पद्धति को विश्व स्तर पर ले जाने की दिशा में अग्रसर हुए हैं। यह मानव निर्माण की प्रयोगशाला है, जहां भविष्य के भारत का निर्माण होगा। भारत को विश्व गुरू बनाने में हम सभी स्वामी रामदेव के इस अभियान में सहयोगी और साथी हैं।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि स्वामी रामदेव भारत के भविष्य का निर्माण कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि भारत को विश्व गुरू बनाने में पतंजलि योग पीठ का आचार्यकुलम प्रभावी भूमिका निभायेगा। इसके लिये उन्होंने स्वामी रामदेव के प्रयासों की सराहना की।

हाईकोर्ट ने 859 पोर्न साइट्स को बंद करने का दिया आदेश

उच्च न्यायालय नैनीताल ने केंद्र सरकार को इंटरनेट पर उपलब्ध 859 पोर्न साइट्स को बंद करने के आदेश दिए है। कोर्ट ने दुष्कर्म की घटनाओं व बच्चों पर पड़ रहे गलत प्रभावों को देखते हुये यह महत्वपूर्ण आदेश पारित किया। … read more

अडाणी ने राज्य में रोपवे के निर्माण के प्रति दिखायी दिलचस्पी

अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर प्रदेश में कृषि, संचार व पर्यटन से संबंधित योजनाओं में निवेश से संबंधित प्रस्तावों पर व्यापक चर्चा की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने अडाणी के प्रस्तावों का स्वागत करते हुए कहा … read more

दस दिन पूर्व अपह्रत नाबालिग लड़की बरामद

दस दिन पूर्व रायवाला से अपह्रत नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद किया है। अपहरणकर्ता को भी मौके से पकड़ गया है। आरोपी बिहार का रहने वाला है और रायवाला में किराए के कमरे में रहकर ठेली लगाता था। बीते … read more