Monthly Archives: October 2018

ऋषिकेशः 50 हजार की घूस लेते नायब तहसीलदार दबोचा

किसी मामले की जांच को उसके पक्ष में करने की एवज में नायब तहसीलदार ऋषिकेश को रिश्वत मांगना महंगा पड़ गया। विजिलेंस टीम ने रंगेहाथ नायब तहसीलदार को गिरफ्तार कर लिया। जिसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। रायवाला ग्राम सभा की ग्राम प्रधान राखी गिरि की शिकायत पर विजिलेंस टीम ने कार्यवाही की।

मंगलवार को विजिलेंस ने कार्यवाही की और 50 हजार रुपए रिश्वत ले रहे नायब तहसीलदार को उसके एक आश्रम में स्थित निजी कक्ष से पकड़ा। बता दें कि रायवाला की ग्राम प्रधान राखी गिरि ने गत 27 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक, सतर्कता सैक्टर देहरादून को एक शिकायती पत्र दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत रायवाला में दिनांक 14 अक्टूबर 2014 को आयोजित खुली बैठक में यूकेलिप्टिस के ऐसे पेड़ों को काटने का प्रस्ताव पारित किया गया था जो कि पंचायत भवन व आसपास के अन्य भवनों के लिए खतरा बने हुए थे। इससे प्राप्त राजस्व को ग्राम विकास कार्यो पर खर्च किया जाये।

ग्राम प्रधान ने उक्त प्रस्ताव के क्रम में पेड़ों को कटवाकर नीलामी से प्राप्त रूपयों को विधिवत ग्राम पंचायत के बैंक खाते में जमा करवाया। ग्राम पंचायत रायवाला के उपप्रधान कैलाश भट्ट द्वारा पेड़ों की कटाई व नीलामी के सम्बन्ध में एक प्रार्थना पत्र सीडीओ देहरादून को दिया गया। जांच में ग्राम प्रधान के विरूद्व कोई त्रुटि नहीं पाई गयी। गत 12 अक्टूबर को जब वह किसी कार्य से तहसील ऋषिकेश गई तो वहां पर उसे नायब तहसीलदार मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि आपके विरूद्व ग्राम पंचायत के पेड़ों के कटान एवं नीलामी के सम्बन्ध में उपप्रधान कैलाश भट्ट द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी देहरादून को दिया गया है। जिसकी जांच मैं कर रहा हूॅ। आपकी जांच के सम्बन्ध में आपको ‘‘साढे चार लाख रुपये की पेनल्टी लगेगी। इस पर जब नायब तहसीलदार को पेड़ों के कटान व नीलामी के सम्बन्ध में एडीओ पंचायत डोईवाला एवं एसडीएम ऋषिकेश द्वारा पूर्व में जांच हो चुकने और कोई त्रुटि न पाए जाने की बात बताई तो नायब तहसीलदार ने कहा कि उन लोगों ने इस फाईल पर जांच पूरी नहीं की है। अब जांच को आपके पक्ष में करना है तो बदले में 50-60 हजार रूपये दो। बाकी जांच के बाद बताऊंगा कि कितने और देने है। यह भी कहा कि अगर पैंसे नहीं दोगे तो आपका बस्ता जमा हो जायेगा।

रिश्वत का पैसा देने के लिए मंगलवार 30 अक्टूबर का दिन तय किया और पहली किश्त के रूप में 50-60 हजार रूपये लेकर त्रिवेणी घाट के पास स्थित एक आश्रम के कमरा नं0 49 में सुबह 9ः30 बजे से पहले बुलाया। वहीं पुलिस अधीक्षक, सतर्कता सैक्टर देहरादून द्वारा शिकायतकर्ती ग्राम प्रधान राखीं गिरि केे शिकायती प्रार्थना पत्र की गोपनीय जांच में आरोप सही पाते हुये नियमानुसार ट्रैप संचालन के लिए ट्रैप टीम का गठन किया गया।

टीम ने मंगलवार सुबह करीब नौ बजे मौके से आरोपी मुन्ना सिंह चौहान पुत्र श्री खड़ग सिंह, निवासी ग्राम रसूलपुर, विकासनगर देहरादून, हाल नायब तहसीलदार ऋषिकेश को रिश्वत के 50 हजार रूपये लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। इस दौरान जिलाधिकारी देहरादून के निर्देश पर दो गवाह भी मौजूद रहे। आरोपी के विरूद्व थाना सतर्कता सैक्टर देहरादून में सम्बंधित धारा के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। निदेशक, सतर्कता द्वारा ट्रैप टीम के प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार व सदस्य निरीक्षक विभा वर्मा, निरीक्षक प्रकाश दानू एवं आरक्षी अश्वनी कुमार, गौरव चौधरी, नीरज रावत, भगवती को बधाई देते हुए उत्साह वर्धन हेतु 10,000 रूपये नकद पारितोषिक देने की घोषणा की है।

सत्यापन के दौरान मकान मालिक का सीधे चालान नहीं करेगी पुलिस

अब पुलिस किरायेदार या घरेलू नौकर के सत्यापन के दौरान मकान मालिक का सीधे चालान नहीं करेगी। वह भी तब जब मकान का मालिक घर में न हों। पुलिस पहले मकान मालिक को नोटिस जारी करेगी। यह दिशा-निर्देश पुलिस महानिदेशक … read more

अब यूपी और उत्तराखंड की बसों को चलाने के लिये परमिट की जरूरत नहीं, दोनों में हुआ समझौता

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच पिछले 18 सालों से चला आ रहा इंतजार खत्म हो जायेगा। अब दोनों राज्यों की जनता को परिवहन की बेहतर सुविधा मिलेगी। सारे विवाद खत्म हो जायेंगे। यह बात मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने … read more

ब्लैकमेलिंग के आरोप में उमेश कुमार को कोर्ट ने भेजा जेल

वरिष्ठ नौकरशाहों व राजनेताओं का स्टिंग कर ब्लैकमेलिंग करने के आरोप में समाचार प्लस चैनल के मालिक को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया था। जिसे अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तृतीय रिंकी साहनी की अदालत में पेश करने के बाद … read more

यदि बच्चों को प्रोत्साहित करें, तो तेजी से कर सकते है तरक्की

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पुरकल गांव में पुरकल यूथ डेवलपमेंट सोसायटी के 08वें वाषिकोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सोसायटी के अटल टिंक्ंिरग प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं द्वारा किये जा रहे विभिन्न भौतिक, रासायनिक व … read more

नौकरशाहों और नेताओं के स्टिंग करने के लिये पत्रकार पर दबाव बनाने वाले निजी चैनल के मालिक उमेश कुमार हुए गिरफ्तार

उत्तराखंड के वरिष्ठ नौकरशाहों और राजनेताओं का स्टिंग ऑपरेशन कर राज्य में तहलका मचाने की फिराक में एक निजी समाचार चैनल के मालिक उमेश जे कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश पुलिस ने संयुक्त रूप से … read more

दूरसंचार विभाग ने 827 पोर्न वेबसाइट्स बंद करने के दिये निर्देश

उच्च न्यायायल नैनीताल के समक्ष गुरूवार को दूरसंचार विभाग की ओर से हलफनामा प्रस्तुत किया गया। जिसके बताया गया कि अश्लीलता परोस रही पोर्न वेबसाइट्स पर दूरसंचार विभाग लगातार नजर गढ़ाये हुये है। जिसके तहत 827 पोर्न वेबसाइट्स बंद करने … read more

न्यायाधीश रमेश रंगनाथन होंगे उत्तराखंड के मुख्य न्यायधीश

उत्तराखंड के अगले मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति रमेश रंगनाथन होंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ओर से नियुक्ति के बाद कें्रद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। वहीं राज्य के हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायधीश न्यायमूर्ति … read more

फाटक तोड़ पटरी पर जा पहुंचा ट्रक

देहरादून और हरिद्वार रेल ट्रैक से मध्य पड़ने वाले मोतीचूर फाटक के पास एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां ट्रेन के गुजरने से चंद मिनट पहले एक ट्रक फाटक तोड़ पटरी तक जा पहंुचा। ट्रेन के लोको पायलट … read more

एनआईटी में स्थायी कैंपस नहीं, 900 छात्रों ने छोड़ा संस्थान

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में अध्ययनरत छात्रों ने परिसर की व्यवस्थाओं से नाराज होकर संस्थान छोड़ दिया है। मंगलवार को यहां के करीब 900 छात्र-छात्राएं संस्थान को छोड़कर अपने घरों की ओर चल दिए। साथ ही छात्रों ने कहा कि … read more