Daily Archives: October 5, 2018

मिलान होवार्का ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह को चेक गणराज्य आने का दिया निमंत्रण

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से चेक गणराज्य के राजदूत मिलान होवार्का ने भेंटवार्ता की। उन्होंने उत्तराखंड में लघु व मध्यम उद्योगों को तकनीकी व अन्य विशेषज्ञ सहयोग देने में विशेष रूचि दिखाई।

सीएम से मुलाकात के दौरान चेक गणराज्य के राजदूत मिलान होवार्का ने उत्तराखण्ड व चेक गणराज्य के मध्य पीपल टू पीपल कॉन्टेक्ट के साथ ही दोनों पक्षों के विश्वविद्यालयों, विद्यार्थियों, शिक्षा, फिल्म निर्माण सहित सांस्कृतिक संवाद व सूचनाओं के आदान प्रदान व बौद्धिक संवाद पर बल दिया।

मिलान होवार्का ने मुख्यमंत्री को चेक गणराज्य आने का निमंत्रण दिया। जिस पर निमंत्रण स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि चेक गणराज्य में विभिन्न क्षेत्रों में हो रही बेस्ट प्रैक्टिसेज के अनुभव साझा करने के दृष्टिगत यह उत्तराखण्ड व चेक गणराज्य के लिए लाभकारी होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पर्यटन विशेषकर साहसिक पर्यटन, अध्यात्मिक पर्यटन, परम्परागत जड़ी-बूटी उत्पादन, बायोफ्यूलस, हैल्थ एण्ड वेलनेस, योगा, ऑगेनिक खेती, राज्य में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

परमार्थ निकेतन पहुंचे पंजाबी गायक गुरदास मान

सुप्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरदास मान अपनी पत्नी सहित परमार्थ निकेतन पहंुचे। स्वामी चिदानंद सरस्वती से पंजाबी गायक को शिवत्व का प्रतीक रूद्राक्ष का पौधा भेंट किया। स्वामी चिदानंद ने गायक गुरदास मान को संगीत और स्वच्छता चले साथ-साथ का संदेश … read more