Daily Archives: September 2, 2018

लालकुंआ गोरापड़ाव के खनन व्यवसायी ने खुद को मारी गोली

प्रदेश के एक खनन व्यवसायी ने खुद को गोली मार दी। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नैनीताल जिले के लांलकुआ के गोरापड़ाव निवासी चंचल सिंह राठौर (50 वर्ष) पुत्र कैप्टन योगा सिंह ने रविवार दोपहर घर बाहर खलियान में अपनी लाइसेंसी दोनली बंदूक से कनपटी में गोली मार दी। इसके बाद वह जमीन पर गिर पड़े। मकान की दीवार खून के छीटे से रंग गई। गोली की आवाज सुनकर जबतक परिजन बाहर आते चंचल दम तोड़ चुके थे। चंचल द्वारा खुद को गोली मारने का पूरा प्रकरण उसके घर मे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। मौके पर पहुची मंडी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है।

चंचल के पिता आर्मी रिटायर्ड है, जबकि उसका बेटा भी सेना में तैनात है। दूसरा बेटा हैदराबाद में पढ़ाई कर रहा है। चंचल के पास चार डंपर है। उसकी मौत से घर में कोहराम मचा है।

कुछ दिन पहले लगाये थे सीसीटीवी कैमरे

मृतक चंचल के छोटे भाई शेखर ने बताया कि बड़ा भाई पिछले कई दिनों से डरा-सहमा रहता था। वो अक्सर कहता था कि कोई उसे मार देगा, जिसके चलते पांच दिन पहले घर में कैमरे भी लगाए गए। आज सुबह मेन रोड पर मोबाइल रिचार्ज की दुकान चलाने वाले पंकज से भी उसने यही बात दोहराई। ठीक 12 बजे घर के आंगन में उसने खुद को गोली मार ली।

इंग्लैंड में जॉब करता है छोटा भाई

मृतक चंचल तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। दूसरे नंबर का भाई हीरा राठौर इंग्लैंड में जॉब करता है, जबकि सबसे छोटा शेखर भी खनन कारोबारी है। तीनों भाइयों के मकान आपस में सटे है। सुबह शेखर चंचल से मिलने भी गया था। उस समय वो सामान्य था।