Monthly Archives: July 2018

राज्य सरकार रोजगार देने में नाकामः एनएसयूआई

उत्तराखंड में रोजगार बहुत बड़ी समस्या है और यही कारण है कि पहाड़ी क्षेत्रों से युवा पलायन कर रहे है। यहां के युवा रोजगार की तलाश में पहाड़ी क्षेत्रों से निकलकर मैदानी इलाके का रूख कर रहे है। मंगलवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं की नोकझोंक हो गयी। पुलिस ने कार्यकर्ताओं की भीड़ को काबू करने वाले वाटर कैनन का प्रयोग किया।

बढ़ती बेरोजगारी की समस्या को लेकर एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं ने दोपहर करीब डेढ़ बजे सीएम आवास कूच किया। हाथीबड़कला में पहले से ही भारी पुलिस बल तैनात कर बैरिकेडिंग लगाई गई थी। जुलूस के पहुंचते ही पुलिस ने बल पूर्वक छात्रों को रोकने का प्रयास किया। इससे नाराज एनएसयूआइ और कांग्रेसी नेताओं ने जबरन बेरिकेडिंग फांदनी शुरू कर दी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया।

इस दौरान कुछ नेताओं की पुलिस के साथ तीखी झड़प भी हुई। करीब दो दर्जन नेता बैरिकेडिंग फांदकर सीएम आवास की ओर घुसने लगे। जिस पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। नेताओं एवं पुलिस के बीच करीब 20 मिनट तक धक्का-मुक्की हुई। नेताओं ने बैरिकेडिंग स्थल पर ही धरना शुरू कर दिया।

करीब एक घंटे बाद एनएसयूआइ के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान एवं प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने सिटी मेजिस्ट्रेट मनुज गोयल के माध्यम से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन प्रेषित किया। पुलिस कार्रवाई का कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं एनएसयूआइ के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान ने कड़ा विरोध किया।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संग्राम सिंह पुंडीर ने कहा कि पीएम ने युवाओं से वादा किया था कि प्रतिवर्ष दो करोड़ को रोजगार दिया जाएगा। लेकिन, चार साल पूरे होने के बाद देश में मात्र छह लाख युवाओं को रोजगार मिला।

तीसरा मोर्चा बनाएंगे भाजपा-कांग्रेस के बागी, हुयी गोपनीय बैठक

उत्तराखंड की राजनीति में जल्द तीसरा मोर्चा भी आने वाला है। जो कि सत्ता पक्ष व विपक्ष को कड़ी टक्कर देने के इरादे से उतरेगा। तीर्थनगरी में राज्य की दोनों प्रमुख पार्टियों के बागी नेताओं की एक गोपनीय बैठक आयोजित … read more

राज्य का खुफिया महकमा हुआ शर्मशार, क्राइम ब्रांच की महिला दारोगा पर हुआ मुकदमा

वर्ष 2009 बैच की महिला दारोगा दीपारानी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला दारोगा पर ऋषिकेश स्थित मुनिकीरेती के एक आश्रम से पांच लाख रूपये वसूलने का आरोप लगा है। वर्तमान में महिला दारोगा खुफिया महकमे … read more

आप ने भरा इनकम टैक्स! नहीं…तो इन बातों का जरुर रखें ध्यान

इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई, 2018 है। ऐसे में सुनिश्चित करें की आपकी ओर से फाइल की गई रिटर्न ठीक है। कई बार करदाता जल्दबाजी में कुछ गलतियां कर देते हैं जिस कारण उनकी कर … read more

हाईकोर्ट की मार से बचाने को अध्यादेश लाई सरकार

उत्तराखंड की कैबिनेट ने मलिन बस्तियों बड़ी राहत देते हुए इसे अतिक्रमण हटाओ अभियान से दूर रख दिया है। इसके लिए सरकार ने कैबिनेट के माध्यम से अध्यादेश को मंजूरी दी है। इसके साथ ही तीन साल में मलिन बस्तियों … read more

श्रीदेव सुमन नई पीढ़ी को सदैव प्रेरणा देंगेः त्रिवेन्द्र

टिहरी जनक्रांति के नायक अमर शहीद श्रीदेव सुमन की 74वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी, साहित्यकार लीलाधर जगूड़ी, सुभाष पंत ओर डा. हर्षवंती बिष्ट को सम्मानित … read more

विश्व के 181 चिड़ियाघरों में दून दसवीं पायदान पर

दून का चिड़ियाघर अब विश्वभर में अपनी ख्याति बिखेर रहा है। सोशल साइट फेसबुक के ऑफीशियल पेज पर दुनिया के 181 चिड़ियाघरों की रैंकिंग में दून के चिड़ियाघर को टॉप टेन में स्थान मिला है। यूं तो दुनियाभर में चिड़ियाघरों … read more

सीएम ने विभिन्न विस क्षेत्रों की समीक्षा की, विभागीय अधिकारियों को दिये निर्देश

विभिन्न जिलों की विधानसभा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री द्वारा की गयी घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से की। मुख्यमंत्री ने जनपद पौड़ी गढ़वाल, जनपद चमोली के थराली एवं जनपद रूद्रप्रयाग की विधानसभा … read more

क्या बदरीनाथ को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया जा सकता हैः हाईकोर्ट

नैनीताल हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से बद्रीनाथ धाम को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने को पूछा है। कोर्ट ने केंद्र सरकार से 27 अगस्त तक शपथ पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। हाईकोर्ट ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई के … read more

न्याय पंचायतों को करेंगे ग्रोथ सेंटर के रूप में विकसित

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भाजपा महानगर देहरादून की कार्यसमिति में भाग लेते हुये कहा कि न्याय पंचायतों को ग्रोथ सेंटर के रूप में विकसित करेंगे। जिससे भविष्य में युवाओं को रोजगार मिलेगा। साथ ही पलायन पर भी रोक लग … read more