Daily Archives: July 15, 2018

पूर्व विधायक की वापसी के कुछ ही दिन में निष्कासन, मुख्यमंत्री बने वजह

बसपा के पूर्व विधायक मोहम्मद शहजाद की हाल ही में बहुजन समाज पार्टी में वापसी हुयी थी। मगर, यह ज्यादा दिनों तक न टिक सकी। वजह ये रही कि उन्होंने अपने बेटे की शादी मंें मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को न्यौता जो दे दिया। बस फिर क्या था बसपा के आलाकमान को पता चला और उन्हें बसपा से निष्कासन का उन्हें फरमान सुना दिया।

रविवार को शिवालिकनगर स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश महासचिव नत्थू सिंह, सतीश कुमार सिंह, सूरजमल व जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक शहजाद ने पार्टी का भरोसा तोड़ा है।

बसपा पदाधिकारियों ने कहा कि पूर्व विधायक ने पार्टी को गुमराह करने का काम किया है। वे भाजपा के संपर्क में बने रहे। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती से पूर्व की गलतियों की माफी मांगी थी, जिसके बाद उन्हें पार्टी में शामिल किया गया था। पूर्व विधायक को चार साल में तीसरी बार निष्कासित करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक की अभी भी भाजपा से नजदीकी है।

उन्होंने कहा कि शहजाद ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उनके सरकार के सहयोगियों को अपने यहां पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत बुलाया। यह पार्टी के साथ विश्वासघात है। वे पार्टी को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। इसे नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है। इस दौरान पूर्व विधायक हरिदास भी मौजूद रहे।

अपने निष्कासन के सवाल पर पूर्व विधायक मोहम्मद शहजाद ने कहा कि उन्होंने कोई ऐसा कार्य नहीं किया जो बसपा के हितों के विपरीत हो। वे 25 जून को बसपा में फिर से शामिल हुए थे। इस बीच कौन सा चुनाव हुआ, जिसमें उन्होंने पार्टी के विपरीत काम किया है, यह बसपा बताए। उन्होंने कहा कि जल्द ही वे प्रेसवार्ता कर आरोपों का जवाब देंगे।

व्हाट्सअप ग्रुप में डाली कई अश्लील फोटो, हुआ मुकदमा

व्हाट्सअप ग्रुप में एक युवक ने अश्लील फोटो व वीडियों डाली। फिर क्या था। युवक को ग्रुप के एडमिन ने रिमूव तो किया ही साथ ही में पुलिस ने भी युवक के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। … अधिक पढ़े……

धोखाधड़ीः महिला ने सरोगेसी मां बनने का वायदा कर ठगे लाखों

तीर्थनगरी निवासी एक दंपत्ति के साथ सरोगेसी मां बनने के नाम पर एक महिला द्वारा धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। जिसे पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है। ऋषिकेश थाना क्षेत्र निवासी एक दंपति ने बीती … अधिक पढ़े……

छात्र नव भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएः नायडू

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि छात्र नवभारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि दुनिया में भारत अपना परचम लहरा रहा है। उन्होंने कहा कि सर्वधर्म समभाव व सबका साथ, सबका विकास की भावना ही सच्ची … अधिक पढ़े……