Daily Archives: April 24, 2019

पिता की डांट के बाद लेटर छोड़कर गया किशोर

एक किशोर पिता की डांट से इतना नाराज हो गया कि वह बिना बताए घर पर एक लेटर छोड़कर चला गया। वहीं परिजन किशोर के जाने के बाद से परेशान दिख रहे है।

देवेंद्र विहार गुमानीवाला निवासी राज शेखर त्यागी ने कोतवाली पुलिस में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनका 14 वर्षीय पुत्र सार्थक त्यागी बीते रविवार को बिना बताए घर से कहीं चला गया है।
शनिवार की रात वह अपने टैब पर काम कर रहा था इसको लेकर उन्होंने उसे डांट लगाई।

रविवार की दोपहर तक वह घर पर ही रहा और अचानक स्कूल का बैग लेकर घर से कहीं चला गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से देखते हुए गुमशुदगी दर्ज कर ली है। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर किशोर की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। इस मामले की पड़ताल श्यामपुर चौकी प्रभारी गिरीश नेगी को सौंपी गई है। जल्द ही किशोर का पता लगा लिया जाएगा।

रंभा नदी के स्थिति पर नमामि गंगे सदस्यों ने जताया दुःख, मेयर को उत्थान के लिए सौंपा ज्ञापन

रंभा नदी के संरक्षण को लेकर प्राधिकरण के गठन की मांग करते हुए नमामि गंगे के सदस्यों ने ऋषिकेश मेयर अनिता ममगाईं को ज्ञापन सौंपा हैं। नमामि गंगे के जिला क्रियान्वयन समिति के सदस्य विनोद जुगलान के नेतृत्व में सभी … read more

एम्स नियुक्ति फर्जीवाड़ाः एक नए आरोपी सहित दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में नौकरी के नाम पर हुए फर्जीवाड़े में पुलिस ने एक नए आरोपी का खुलासा करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। उनके कब्जे से फर्जी नियुक्तिपत्र और ब्लैंक लेटर पैड भी बरामद किए गए … read more

क्रिकेटर उन्मुक्त चंद ने अपनी पुस्तक द स्काई आफ द लिमिट को प्रशंसकों के बीच रखा

मात्र 19 की उम्र में भारत को अंडर-19 का वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने वाले मूल रूप से उत्तराखंड के क्रिकेटर उन्मुक्त चंद मंगलवार को ऋषिकेश पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी पुस्तक द स्काई आफ द लिमिट को प्रशंसकों के बीच … read more