Monthly Archives: March 2019

बेटी ने संभाली निशंक के प्रचार अभियान की कमान

रविंद्र बेलवाल। हरिद्वार से प्रत्याशी डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के लिए डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में प्रचार की कमान उनकी बेटी आरुषि मिशन ने संभाल ली है। पेशे से कत्थक नृत्यांगना आरुषि पोखरियाल निशंक ने डोईवाला विस क्षेत्र में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए जौली ग्रांट, अठूरवाला, भानीयानिया, कान्हरवाला, रानीपोखरी, माजरी ग्रांट में कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। इस अवसर पर क्षेत्र की महिलाओं के साथ हाथों पर मेहंदी से कमल का फूल बनाया गया। इस दौरान महिला मोर्चा की स्कूटी रैली के लिए को कुसुम सिद्धू, ममता नयाल और पूनम चौधरी को जिम्मेदारी दी गई है। इस मौके पर आरूषी पोखरियाल ने कहा कि डॉ निशंक ने हरिद्वार लोकसभा में कई विकासशील कार्यों को आगे बढ़ाया है।मुख्यमंत्री रहते हुए भी उन्होंने हरिद्वार के सर्वांगीण विकास के लिए कई कार्य किए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की, कि डॉ निशंक को एक बार फिर से सांसद बना कर भाजपा की सरकार बनाने में सहयोग प्रदान करें।

नरेश बंसल ने संभाली प्रदेश भाजपा की कमान

भाजपा के प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व ग्रहण कर लिया है। कार्यकर्ताओं ने उनकी ताजपोशी के समय जमकर आतिशबाजी की और गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, … अधिक पढ़ें

भारत अंतरिक्ष की महाशक्ति बना

अंतरिक्ष में उपग्रह को मार गिराने की क्षमता हासिल करते हुए भारत दुनिया की नई महाशक्ति बन गया है। भारत की एंटी सैटेलाइट ए-सेट मिसाइल ने महज 3 मिनट में अंतरिक्ष में 300 किलोमीटर दूर लो अर्थ आर्बिट में एक … अधिक पढ़ें

पूर्व मुख्यमंत्री ने हरिद्वार लोकसभा से किया नामांकन

रविन्द्र बेलवाल। भाजपा से पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने हरिद्वार लोकसभा सीट से बतौर भाजपा उम्मीदवार अपना नामांकन कराया। उनके साथ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, वित्त मंत्री प्रकाश पंत आदि भाजपा … अधिक पढ़ें

स्वागत रैली में भीड़ जुटाकर डॉ निशंक ने अपनी ताकत का एहसास कराया

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार लोकसभा से निवर्तमान सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी ने हरिद्वार लोकसभा से अपना प्रत्याशी बनाया है। आज उत्तराखंड बॉर्डर पर पहुंचने पर नारसन से हरिद्वार तक … अधिक पढ़ें

धर्म नगरी में जिस्मफरोशी का धंधा, घंटे से लेकर रात भर के रेट थे फिक्स

मुनिकीरेेती पुलिस ने जिस्म फरोशी करते छह महिलाओं सहित चार पुरुषों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से आपत्तिजनक सामाग्री भी बरामद की है। पुलिस की इस कामयाबी पर सभी प्रशंसा की है। मुनिकीरेती पुलिस के अनुसार … अधिक पढ़ें

क्या भाजपा नरेश बंसल पर लगाएगी दाव !

लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है और उत्तराखंड में पहले ही चरण में 11 अप्रैल को मतदान होना है। भाजपा और कांग्रेस के बीच उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों में सीधी टक्कर है। वहीं लोकसभा चुनाव में भाजपा हाईकमान … read more

धामी की सक्रियता से खटीमा विधानसभा को मिली 80 करोड़ रुपए की योजनाए

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को तराई बीज मैदान, खटीमा मे लगभग 80 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया, इसमें 15 करोड से अधिक लागत 15 योजनाओ का लोकार्पण एवं 64 करोड 22 लाख के 50 कार्यो … अधिक पढ़ें

महाकुंभ तक हरिद्वार की सभी विद्युत लाइनें भूमिगत होंगी: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आईपीडीएस योजना के अंतर्गत कुम्भ क्षेत्र में विभिन्न विद्युत लाईनों को भूमिगत किये जाने वाली 388.49 करोड़ लागत की योजना का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कुम्भ स्मारक मैदान हरिद्वार में 4.99 करोड़ … अधिक पढ़ें

देश की पहली सेक्स सार्टड सीमन उत्पादन परियोजना और प्रयोगशाला का लोकार्पण

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने श्यामपुर ऋषिकेश में गोकुल योजना के अन्तर्गत उत्तराखण्ड लाइव स्टाक डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा संचालित 47.50 करोड़ लागत की देश की पहली सेक्स सार्टड सीमन उत्पादन परियोजना एवं प्रयोगशाला का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री … अधिक पढ़ें