Daily Archives: March 28, 2019

बेटी ने संभाली निशंक के प्रचार अभियान की कमान

रविंद्र बेलवाल। हरिद्वार से प्रत्याशी डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के लिए डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में प्रचार की कमान उनकी बेटी आरुषि मिशन ने संभाल ली है। पेशे से कत्थक नृत्यांगना आरुषि पोखरियाल निशंक ने डोईवाला विस क्षेत्र में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए जौली ग्रांट, अठूरवाला, भानीयानिया, कान्हरवाला, रानीपोखरी, माजरी ग्रांट में कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। इस अवसर पर क्षेत्र की महिलाओं के साथ हाथों पर मेहंदी से कमल का फूल बनाया गया। इस दौरान महिला मोर्चा की स्कूटी रैली के लिए को कुसुम सिद्धू, ममता नयाल और पूनम चौधरी को जिम्मेदारी दी गई है। इस मौके पर आरूषी पोखरियाल ने कहा कि डॉ निशंक ने हरिद्वार लोकसभा में कई विकासशील कार्यों को आगे बढ़ाया है।मुख्यमंत्री रहते हुए भी उन्होंने हरिद्वार के सर्वांगीण विकास के लिए कई कार्य किए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की, कि डॉ निशंक को एक बार फिर से सांसद बना कर भाजपा की सरकार बनाने में सहयोग प्रदान करें।

नरेश बंसल ने संभाली प्रदेश भाजपा की कमान

भाजपा के प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व ग्रहण कर लिया है। कार्यकर्ताओं ने उनकी ताजपोशी के समय जमकर आतिशबाजी की और गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, … अधिक पढ़ें

भारत अंतरिक्ष की महाशक्ति बना

अंतरिक्ष में उपग्रह को मार गिराने की क्षमता हासिल करते हुए भारत दुनिया की नई महाशक्ति बन गया है। भारत की एंटी सैटेलाइट ए-सेट मिसाइल ने महज 3 मिनट में अंतरिक्ष में 300 किलोमीटर दूर लो अर्थ आर्बिट में एक … अधिक पढ़ें