Daily Archives: March 20, 2022

जन्मदिन पर उजपा प्रत्याशी ने लिया मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने का संकल्प

उत्तराखंड जनएकता पार्टी के ऋषिकेश विधानसभा से विधायक उम्मीदवार कनक धनाई द्वारा हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के मंथन हेतु चुनावी समीक्षा बैठक आहूत की गई। जिसमें विधानसभा के अंदर सक्रिय समस्त सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। समीक्षा बैठक में विभिन्न सदस्यों ने अपने-अपने विश्लेषण प्रस्तुत किए एवं किस प्रकार से भविष्य में चुनावी रणनीतियां हो सकती है उस पर सुझाव दिए।

उत्तराखंड जनएकता पार्टी के नेता कनक धनाई ने कहा कि आगामी विधानसभा का 5 साल का समय अंतराल हम सभी के धैर्य की परीक्षा है। ऋषिकेश वासियों ने हम पर जितना भी विश्वास जताया उसके लिए हम उन सभी का धन्यवाद करते हैं, एवं आश्वासन देते हैं कि विगत सालों में ऋषिकेश विधानसभा के अंदर हम मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। जहां पर सत्ता का सहयोग करना होगा वहां पर साथ भी देंगे एवं जहां पर विपक्ष की भूमिका में मुखर होना होगा वहां पर मुखरता से प्रश्न भी पूछेंगे।

मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सोमनाथ अरोड़ा, प्रदेश महासचिव गुरमुख सिंह, चुनाव प्रभारी सतीश उनियाल, ग्राम प्रधान खांड गांव रायवाला शंकर दयाल धनाई आदि मौजूद रहे।

वह दिन दूर नहीं जब कंधों पर ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर पड़ेगा घूमनाः पेड़ बाबा

वह दिन दूर नहीं, जब बिगड़ते प्रदूषण के कारण हमारे देश का पर्यावरण पूरी तरह से बिगड़ जाएगा और आने वाली पीढी को अपना जीवन बचाने के लिए कंधों पर ऑक्सीजन का सिलेंडर रखना पड़ेगा। यह बात विश्व वानिकी दिवस … अधिक पढ़े …

अच्छी खबरः राज्य के 109 डिग्री कॉलेजों के छात्रों को मिलने जा रहा टेबलेट

राज्यभर के डिग्री कॉलेजों में लंबे समय से टेबलेट वितरण का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है कि अप्रैल महीने में उनका इंतजार खत्म होने जा रहा है। सरकार राज्य 109 डिग्री कॉलेजों के छात्र छात्राओं को … अधिक पढ़े …

गंगा में नहाने के दौरान तेज लहरों की चपेट में आया गुजराती यात्री

मुनिकीरेती के प्रभारी निरीक्षक रितेश साह ने बताया कि आज 32 वर्षीय मनीष निवासी सूरत, गुजरात अपने पिता जयंती भाई, चाचा अशोक, माता मंजूला बेन और पत्नी गीता देवी के साथ घूमने लक्ष्मणझूला क्षेत्र में आए थे। भ्रमण के दौरान … अधिक पढ़े …

वीरपुर खुर्द में मारपीट का मामला, दो पक्षों ने एक-दूसरे पर दर्ज कराया मुकदमा

कोतवाली पुलिस के मुताबिक रीता देवी पत्नी राकेश राजभर निवासी वीरपुर खुर्द गली नंबर 12, ऋषिकेश ने एक तहरीर पुलिस को दी। इसमें महिला ने अशोक राजभर, विजय राजभर, मनीष राजभर, जमुना, छोटेलाल, मनोज शिवदास, संजीत पर होली के दिन … अधिक पढ़े …

द कश्मीर फाइल्स देख भावुक हुए प्रेमचंद अग्रवाल, फिल्म निर्माताओं का जताया आभार

ऋषिकेश सीट से निर्वाचित विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने आज परिवार और भाजपाइयों के साथ बहुचर्चित फिल्म द कश्मीर फाइल्स ऋषिकेश सिनेमा हॉल में देखी। इस दौरान विधायक प्रेमचंद अग्रवाल भावुक भी हो गए। उन्होंने फिल्म के जरिये इतिहास के छिपे … अधिक पढ़े …

कार-स्कूटी की मामूली टक्कर में दो समुदाय के लोग आए आमने-सामने

आज कार और स्कूटी की मामूली टक्कर होने से हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। इससे विवाद की स्थिति पैदा हो गई। मौके पर भारी संख्या में पुलिस तैनात की गई और मौके पर … अधिक पढ़े …