Tag Archives: Bollywood News

उत्तराखंड के युवाओं को मिलना शुरू हो गया उत्तराखंड फिल्म नीति 2024 का लाभ

उत्तराखंड फिल्म नीति 2024 के लाभ, उत्तराखंड के युवाओं को प्रत्यक्ष तौर पर मिलने शुरु हो गए हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद ने फिल्म एंड टेलीविजन संस्थान, पूणे (एफटीआईआई) से पासआउट तीन युवाओं की छात्रवृत्ति का भुगतान कर दिया है।

उत्तराखंड फिल्म नीति 2024 के तहत फिल्म एंड टेलीविजन संस्थान, पूणे, सत्यजीत-रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान, कोलकाता या अन्य ख्यातिप्राप्त संस्थानों में प्रवेश लेने वाले उत्तराखंड राज्य के स्थाई निवासी छात्र-छात्राओं को मैरिट के आधार पर पाठ्यक्रम पूर्ण होने तथा प्रमाण पत्र प्राप्त करने के उपरांत छात्रवृत्ति प्रदान किए जाने का प्राविधान है। इसके तहत पाठ्यक्रम पर हुए व्यय के अनुसार एसटी,एससी, ओबीसी को 75 प्रतिशत एवं सामान्य अभ्यर्थियों को 50 प्रतिशत की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी ने बताया कि इसी नीति के क्रम में ग्राम पोस्ट उखीमठ, रुद्रप्रयाग निवासी प्रवीण सेमवाल को एक वर्षीय स्नातकोत्तर सर्टिफिकेट कोर्स के लिए कुल 65,682 रुपए की छात्रवृत्ति का भुगतान किया गया है। इसी तरह ग्राम, हरनी (मुंदोली) चमोली निवासी कविता को दो वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा कोर्स के लिए कुल 1,27,619 रुपए और तल्लीताल, नैनीताल निवासी देवेश भट्ट को तीन वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा के लिए कुल 1,38,990 रुपए की छात्रवृत्ति का भुगतान किया गया है। उक्त तीनों ने भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान पुणे से पढ़ाई पूरी की है।

उत्तराखंड के युवा रचनात्मक प्रतिभा की धनी हैं। राज्य सरकार का प्रयास है कि उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध हों। उत्तराखंड फिल्म नीति 2024 इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। फिल्म जगत में शिक्षा प्राप्त करने वाले राज्य के युवाओं को छात्रवृत्ति प्रदान कर सरकार उनके सपनों को नई उड़ान देने का कार्य कर रही है।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

प्रथम जौनसारी फिल्म मैरै गांव की बाट का सीएम ने किया प्रोमो और पोस्टर लांच

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहली जौनसारी फीचर फिल्म “मैरै गांव की बाट“ का प्रोमो और पोस्टर लांच किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार क्षेत्रीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए आंचलिक फिल्मों के निर्माण और प्रचार … read more

फिल्म निर्माता प्रकाश झा ने की सीएम से भेंट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता एवं प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा ने भेंट की। उन्होंने उत्तराखण्ड में फिल्मांकन के लिए इच्छा जाहिर की। प्रकाश झा ने कहा कि फिल्म जगत के लोगों … read more

उत्तराखंड में टैक्स फ्री होगी फिल्म दि साबरमती रिपोर्ट, सीएम ने की घोषणा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाथीबड़कला स्थित मॉल में भारतीय हिन्दी फिल्म ‘दि साबरमती रिपोर्ट’ का अवलोकन किया। यह फिल्म 27 फरवरी 2002 को गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की घटना पर आधारित है। मुख्यमंत्री ने कहा … read more

फिल्म शूटिंग के लिए बेहतर वातावरण बनाने को सरकार निरंतर प्रयासरतः धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ के अभिनेता राजकुमार राव, अभिनेत्री तृप्ति डिमरी एवं निर्देशक राज सांडिल्य ने भेंट की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म से जुड़े … read more

दो पत्ती की टीम ने सीएम से की मुलाकात, फिल्म नीति की प्रशंसा की

देहरादून में शूट हो रही नेटफ्लिक्स फिल्म्स की ‘दो पत्ती’ की टीम ने प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री और मुख्य किरदार कर रहीं कृति सेनन फ़िल्म निर्माता और लेखिका कनिका ढिल्लन के साथ शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास … अधिक पढ़े …

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड अध्यक्ष प्रसून जोशी ने की सीएम से भेंट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने भेंट की। इस अवसर पर कला एवं साहित्य क्षेत्र से जुड़े सुधीर पाण्डे, शालिनी शाह, प्रवीन काला, अमित जोशी, … read more

फिल्म बधाई दो की टीम ने सब्सिडी के सहयोग के लिए सीएम का जताया आभार

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता कम्पनी जंगली पिक्चर्स ने अपनी फिल्म बधाई दो की शूटिंग और सब्सिडी के लिए उत्तराखण्ड में मिले सहयोग हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद दिया है। जंगली पिक्चर्स ने मुख्यमंत्री धामी को अपने सोशल मीडिया पोस्ट … अधिक पढ़े …

68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा

68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा आज हो गई है। नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए विजेताओं की सूची घोषित की गई है। तमिल फिल्म सूरराई पोट्रू को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला है। सूरराई पोट्रू … अधिक पढ़े …

अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया गंगा तट पर पूजा-हवन करने का सीन

मुनिकीरेती स्थित गंगा तटों पर आज बॉलीवुड की फिचर फिल्म गुडबाय की शूटिंग हुई। यहां स्वर्गाश्रम में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अलग-अलग जगहों पर शॉट दिए। यहां गंगा तट पर ही हवन पूजन के सीन भी अमिताभ बच्चन … अधिक पढे़ …