Daily Archives: March 3, 2022

शूटिंग देखने बिना बताए घर से निकला देहरादून का नाबालिग, ऋषिकेश पुलिस ने किया बरामद

कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि श्यामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक नाबालिग युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस पूछताछ में नाबालिक ने अपना नाम वैभव नौटियाल (15) पुत्र नत्थू लाल नौटियाल निवासी किशनपुर जाखन थाना राजपुर देहरादून बताया। नाबालिक ने बताया कि वह 3 दिन पूर्व अपने घर से बिना बताए अक्षय कुमार की शूटिंग देखने के लिए मसूरी निकला था और वह हीरो बनना चाहता है। इसी क्रम में वह मसूरी से श्यामपुर आ गया। कोतवाल ने बताया कि वह ₹500 लेकर मुंबई जाना चाह रहा था।

कोतवाल ने बताया कि नाबालिक वैभव को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है वही परिजन अपने बच्चे को सकुशल पाकर खुश नजर आए और पुलिस की जमकर तारीफ भी की।

देहरादूनः लॉ कॉलेज में दिनदहाड़े चली गोली, हरिद्वार की छात्रा की सहपाठी ने छीन ली जान

राजधानी देहरादून में दिनदहाड़े एक छात्रा को गोली मारे जाने की घटनासे सनसनी फैल गई। देहरादून में लॉ कॉलेज की छात्रा की उसी कॉलेज के छात्र (boy shot dead girl in front of college) ने गोली मार दी। मृतका हरिद्वार … अधिक पढ़े …

स्मृति शेषः महंत अशोक प्रपन्नाचार्य की स्मृति में हुआ विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, रक्तदाताओं में दिखा भारी उत्साह

श्रीभरत मंदिर के दिवंगत महंत अशोक प्रपन्नाचार्य महाराज की स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से 306 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। 306 यूनिट में आईएमए के द्वारा 122 यूनिट, जौलीग्रांट हॉस्पिटल 140 यूनिट और … अधिक पढ़े …

एमआईटी में तीन दिवसीय हस्तशिल्प कला जागरूकता कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

अगले तीन दिनों तक एमआईटी ढालवाला में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार की ओर से हस्तशिल्प कला जागरूकता कार्यक्रय आयोजित किया जा रहा है। आज इस कार्यक्रम की शुरूआत वस्त्र मंत्रालय सहायक निदेशक नलिन राय, … अधिक पढ़े …