Daily Archives: March 14, 2022

उत्तराखंडः राज्य में सड़कों के दोनों ओर जमा प्लास्टिक को 15 दिन में साफ करने के निर्देश

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सोमवार को सचिवालय में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के हेतु गठित स्पेशल टास्क फोर्स के सम्बन्ध में बैठक की। बैठक के दौरान, मुख्य सचिव ने कहा कि प्लास्टिक का प्रयोग जहां एक तरफ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है वहीं दूसरी ओर पर्यटन राज्य में प्लास्टिक के प्रयोग को रोकना बहुत ही महत्वपूर्ण हो जाता है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। उन्होंने इसके लिए आमजन में जागरूकता फैलाने के साथ ही कुछ विशेष कदम उठाए जाने की बात भी कही।

मुख्य सचिव ने प्लास्टिक बैन की शुरुवात अपने अपने कार्यालयों से शुरू करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसकी शुरुवात सर्व प्रथम सचिवालय से ही शुरू की जाए। सभी जिलाधिकारी भी अपने अपने कार्यालयों ने इसे लागू करें।
मुख्य सचिव ने कहा सभी जिलाधिकारियों को प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के लिए केंद्र और राज्य द्वारा लागू पॉलिसियों का 100 प्रतिशत अनुपालन कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक बैन पर जानकारी उपलब्ध कराने वाली छोटी-छोटी वीडियो क्लिप्स के माध्यम से जानकारी का संचार किया जाए। साथ ही, व्यापारियों एवं आमजन को फोटो और वीडियो के माध्यम से बैन और अधिक नुकसानदेह प्लास्टिक की जानकारी वेबसाइट और सोशल मीडिया के माध्यम से उपलब्ध कराई जाए। इससे होने वाले दुष्प्रभावों को भी फोटो-वीडियो के माध्यम से दिखाया जाना चाहिए।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के लिए प्लास्टिक के विकल्प को बढ़ावा दिए जाने के साथ ही, प्लास्टिक के बिजनेस को हतोत्साहित करने के लिए यदि पॉलिसीज में परिवर्तन किए जाने के आवश्यकता है तो किए जाएं। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को अपने अपने जनपदों को प्लास्टिक फ्री बनाने हेतु लगातार प्रयास किए जाएं।

मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को सड़कों के दोनों और वर्षों से जमा प्लास्टिक को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक पर्यटन प्रदेश में सड़कों, विशेषकर ऐसी सड़कें जहां दोनों और खूबसूरत जंगल हैं, के दोनों और वर्षों से जमा प्लास्टिक पर्यटकों के मन में बहुत ही बुरी छाप छोड़ते हैं। उन्होंने सड़कों के दोनों और जमा प्लास्टिक को अगले 10-15 दिन में साफ करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने इसे प्राथमिकता पर लेटे हुए शीघ्र से शीघ्र शुरू किए जाने के निर्देश दिए
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द वर्द्धन एवं सचिव दिलीप जावलकर सहित सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने सैकड़ों भाजपाईयों के साथ देखी ‘द कश्मीर फाइल्स’

कश्मीर की यथार्थ घटनाओं पर आधारित द कश्मीर फाइल्स जिस पर निदेशक विवेक अग्निहोत्री के समक्ष उस समय शालिनी खन्ना ने कई दृश्यों पर आपत्ति उठाई थी। आज वही फिल्म पूरे देश के साथ-साथ उत्तराखंड की जनता के लिए सर्वाधिक … अधिक पढ़े …

किरायेदारी सत्यापन न कराने पर पांच मकान मालिकों के किए 50 हजार के चालान

त्रिवेणी घाट चौकी इंचार्ज जगत सिंह के नेतृत्व में किरायेदारी सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान पांच ऐसे मकान मालिक पाए गए, जिन्होंने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया था। चौकी इंचार्ज जगत सिंह ने बताया कि तीर्थनगरी को पूर्ण रूप … अधिक पढ़े …

पहाड़ी भुली ग्राम संगठन के पदाधिकारी महिलाएं हर्बल रंग बनाने में जुटी

ग्रामसभा खदरी खड़क माफ की पहाड़ी भुली ग्राम संगठन के आठ स्वयं सहायता समूह के पदाधिकारियों को हर्बल रंग बनाने का चार दिवसीय प्रशिक्षण ग्राम संगठन की अध्यक्ष ईशा कलूड़ा ने दिया। इसमें रंगों को बनाने से लेकर रंगों की … अधिक पढ़े …

भाजपा उत्तराखंडः मुख्य पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह और सह पर्यपेक्षक मीनाक्षी लेखी नियुक्त

भारतीय जनता पार्टी ने उतराखंड सहित 4 राज्यों में विधायक दल के नेता के चयन के लिए प्रयवेक्षको की नियुक्ति कर दी है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य … अधिक पढ़े …

उत्तराखंड में विधायक बनने चले थे 500 वोट भी नहीं मिले

उत्तराखंड में विधायक बनने का सपना संजोये कई प्रत्याशियों को 500 वोट भी नहीं नसीब नही हो पाये। राज्य की 70 विधानसभा सीटों पर इस बार 632 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। इसमें 47 सीटों पर भाजपा, 19 पर कांग्रेस, 2 … अधिक पढ़े …

मोबाइल शॉप से चोरी के आरोप में लेबर कॉलोनी के दो युवक गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस के मुताबिक पशुलोक विस्थापित कॉलोनी निवासी अमरिंदर सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह ने पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया की हाईडिल गेट के पास उनकी आशीर्वाद टेलीकॉम के नाम से मोबाइल शॉप है। शॉप की टीन उखाड़कर चोरों … अधिक पढ़े …

होली को शांतिपूर्ण कराने को पुलिस ने की नगर के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

कोतवाली पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए ऋषिकेश के व्यापारिक, राजनीतिक और अन्य सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने तीर्थनगरी ऋषिकेश को अपराध मुक्त बनाने के लिए … read more

अगले पांच साल सत्ता पक्ष को विकास कार्य कराने पर मजबूर करेंगेः जयेंद्र

ऋषिकेश कांग्रेस द्वारा विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी की पराजय को लेकर समीक्षा बैठक व आभार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बैठक में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार को लेकर समीक्षा हुई, हार के कारणों पर विचार विमर्श हुआ। समीक्षा बैठक … अधिक पढ़े …

नये विधानसभा अध्यक्ष के निर्वाचन तक बंशीधर भगत रहेंगे प्रोटेम स्पीकर

उत्तराखंड की पांचवी नवगठित विधानसभा को भाजपा के वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत के रूप में प्रोटेम स्पीकर मिलने जा रहा है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) द्वारा कालाढूंगी विधानसभा से विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत को नई … अधिक पढ़े …