Monthly Archives: June 2018

बेरोजगार राफ्टिंग व्यवसायियों को शासन के कदम का इंतजार

हाईकोर्ट नैनीताल ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुये पैराग्लाइडिंग व राफ्टिंग जैसी अन्य जल क्रीडाओं पर रोक लगाने का आदेश जारी किया था। साथ ही शासन को इस संबंध में नियम बनाने के आदेश जारी किये थे। इसके बाद उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के निर्देश पर प्रशासन ने राफ्टिंग पर रोक लगा दी थी। रोक लगने के बाद राफ्टिंग व्यवयायियों व उससे जुड़े लोगों में हडकंप मच गया। राफ्टिंग से जुड़े इन लागों को अब शासन के कदम का इंतजार है।

गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति टिहरी गढ़वाल की चुप्पी से राफ्टिंग व्यवसायियों में नाराजगी है। मुनिकीरेती कौड़ियाला इको टूरिज्म जोन में 281 राफ्टिंग कंपनियां गंगा नदी क्षेत्र में राफ्टिंग का संचालन करती आई हैं। कोर्ट के आदेश के बाद शासन के फैसले से इन सभी व्यवसायियों ने अपना सामान समेट लिया है।

शासन द्वारा राफ्टिंग के क्षेत्र में नियमों का पालन और पर्यटकों की सुविधाओं के लिए गंगा नदी राफ्टिंग पर्यटन समिति टिहरी गढ़वाल का गठन किया गया था। जिसमें जिलाधिकारी टिहरी अध्यक्ष, उप जिलाधिकारी नरेंद्रनगर उपाध्यक्ष और जिला पर्यटन अधिकारी को सचिव बनाया गया था। प्रति पर्यटक बीस रुपया शुल्क समिति वसूल रही थी। राफ्टिंग में रोक के बाद राोफ्टग व्यवसायियों को समिति से काफी उम्मीदें थी। मगर समिति की चुप्पी इनकी नाराजगी बढ़ा रही है।

उत्तराखंड फाइनेस्ट आउटडोर (यूएफओ) से जुड़े राफ्टिंग व्यवसायियों ने बैठक कर गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति से संबंधित मामले में न्यायालय में पैरवी करने की मांग की है। कैलाश गेट में यूएफओ के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में बेरोजगार हुए राोफ्टग व्यवसायियों ने कहा कि प्रबंधन समिति ने पर्यटकों से जो राजस्व वसूली की है वह करीब एक करोड़ रुपये है। समिति द्वारा राफ्टिंग में आए पर्यटकों की निगरानी और सुविधाओं पर जो खर्च करना था वो नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि जब राफ्टिंग व्यवसायी ही नहीं रहेगा तो प्रबंधन समिति का औचित्य क्या रह जाता है। बैठक में इन व्यवसायियों ने जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री से अपनी बात रखने का निर्णय लिया। कहा कि राफ्टिंग के कारण जाम लगने की बात कही जा रही है, लेकिन दो दिन से राफ्टिंग बंद है तो अब कैसे जाम लग रहा है।

गंगा की भूमि पर योग करना सौभाग्य की बातः पीएम

अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि मां गंगा की इस भूमि पर जहां चारधाम है, जहां आदि शंकराचार्य आए, स्वामी विवेकानंद पधारे। वहां योग दिवस पर सभी का इस तरह से एकत्रित होना, सौभाग्य की बात है। देहरादून … read more

2020 तक नदियों को स्वच्छ बनाने के लिये सरकार प्रतिबद्धः त्रिवेन्द्र

तीर्थनगरी के गंगातट में वर्षों से चन्द्रेश्वर नगर के एक गंदे नाले का दूषित पानी मिलने के कारण गंगा का जल आचमन लायक नहीं है। एक ऐसी ही वीडियों के वायरल होने से तीर्थनगरी के संत समाज ने इस पर … read more

….तो मार्च 2019 के बाद बदल जायेगी आठवीं तक फेल न करने की नीति

संसदीय स्थायी समिति ने सरकार की स्कूलों में आठवीं तक फेल न करने वाली नीति में बदलाव को स्वीकार कर लिया है। अब सरकार इस बदलाव को मार्च 2019 से लागू करने की तैयारी में जुट जायेगी। इस बदलाव के … read more

बीसीसीआइ की कंसेंसस कमेटी के लिये दो एसोसिएशन ने भेजे नाम

18 जून को बीसीसीआइ की प्रशासक समिति ने उत्तराखंड के खिलाड़ियों की रणजी व अन्य घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिताओं में शिरकत करने की राह प्रशस्त की। इसके बाद से ही राज्य के क्रिकेट खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला है। इसके … अधिक पढ़े……

हजारों की संख्या के बीच शहीद विकास गुरूंग ने ली अंतिम विदाई

भारत माता का वीर सपूत विकास गुरूंग की अंत्येष्टि सोमवार को हो गयी। इस बहादुर जवान की अंतिम यात्रा में हर कोई शामिल हुआ। हजारों की तादात में तीर्थनगरी के लोगों ने हर पचास कदम की दूरी पर शहीद विकास … read more

न्यू इंडिया के लिये सरकार मिशन मोड में काम कर रहीः त्रिवेन्द्र

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि किसानों की आय दोगुना करने के साथ पर्वतीय क्षेत्रों से डिस्ट्रेस्ड माईग्रेसन को रोकने व डिजीटल उत्तराखंड को विशेष तौर पर विकसित करने के लिये सरकार मिशन मोड में कार्य कर रही है। … read more

तीन से पांच लाख हुयी वन्य जीवों द्वारा मारे जाने पर मुआवजा राशि

जंगली जानवरों से मारे जाने व घायल होने पर मिलने वाली मुआवजा राशि को बढ़ा दिया गया है। इसके तहत जंगली जानवरों द्वारा मारे गये मृतक के परिजनों को मिलने वाली तीन लाख की मुआवजा राशि अब पांच लाख होगी। … अधिक पढ़े……

देश में सेना के जवान सुरक्षित नहींः स्वामी निश्चलानंद

पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि देश में आम आदमी की सुरक्षा के लिये शरहद पर सेना के जवान सदैव मुस्तैद रहते है। मगर, इन सैनिकों की सुरक्षा के लिये क्या किसी ने सोचा है। हमारे … अधिक पढ़े…………….

आपदा से निपटने को तहसील स्तर पर ड्रोन कैमरे लगाये जाएः त्रिवेन्द्र

आपदा से निपटने के लिये क्या-क्या तैयारियां की गयी है। इसकी समीक्षा प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जिलाधिकारियों व शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की। उन्होंने आपदा की स्थिति में कम्यूनिकेशन बाधित न हो, इसके लिये तहसील … read more