Monthly Archives: May 2018

पहला अंतराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबला कराने को दून स्टेडियम तैयार

देहरादून अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में तीन जून से पहली अंतराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज खेली जायेगी। इसके लिये अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अपनी हरी झंडी दे दी है। इसके बाद अब तीन जून से यहां टी-20 सीरीज खेली जायेगी।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हाल ही में विशेषज्ञों के दल के साथ स्टेडियम का दौरा किया था। इस दल में आइसीसी के विशेषज्ञ भी शामिल थे जिन्होंने स्टेडियम का जायजा लिया था। विशेषज्ञों ने सभी सुविधाओं का जायजा लेने के बाद खिलाड़ियों के लिए सुविधाओं के स्तर, मीडिया और प्रसारण जरूरतों को अंतरराष्ट्रीय मैचों के तीनों प्रारूपों के आयोजन के लिए उपयुक्त पाया था और इसे हाल के समय में सर्वश्रेष्ठ स्थलों में से एक करार दिया गया। उत्तराखंड की राजधानी में स्थित यह स्टेडियम पहाड़ियों के बीच स्थित है और इसके आस-पास की खूबसूरती देखते ही बनती है। इस स्टेडियम में 25 हजार दर्शकों की क्षमता है।

विदित हो कि आइसीसी की ओर से राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का मुआयना करने के लिये टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ 21 मई को दून आए थे। 21 मई की शाम को ही उन्होंने फ्लड लाइट में स्टेडियम का निरीक्षण किया था जबकि उसके अगले दिन वे दोपहर में एक बार फिर स्टेडियम पहुंचे। स्टेडियम में उपलब्ध सुविधाओं की बरीकी से जांच करने के बाद श्रीनाथ ने बकायदा फोटो खींचकर भी आइसीसी के अधिकारियों को भेजी थी। वे स्टेडियम में उपलब्ध सभी उपकरणों और खूबसूरती के कायल हुए थे। उसी दिन यह तय हो चुका था कि स्टेडियम को जल्द ही आइसीसी की हरी झंडी मिल जाएगी। 237 करोड़ रुपऐ की लागत से बने इस स्टेडियम में अब शहरवासियों को हर प्रारूप की क्रिकेट देखने को मिलेगी।

पतंजलि का नया धमाका, टेलीकॉम में शुरू की पहल

पतंजलि ने टेलीकॉम के क्षेत्र में स्वदेशीकरण अपनाकर एक नयी पहल की है। पतंजलि व बीएसएनएल मिलकर बहुत की कम रेट पर प्लान उपलब्ध करायेगी। इस प्लान पर 144 रुपये के न्यून शुल्क पर सभी नेटवर्क पर असीमित कॉल, प्रतिदिन … अधिक पढ़े……

उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के बीच परिसंपत्तियों के बंटवारे के मसले सुलझेः त्रिवेन्द्र

पिछले एक वर्ष में उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के सार्थक प्रयासों के चलते दोनों राज्यों के बीच परिसंपत्तियों के बंटवारे के अनेक मसले हल हुये है। यह बात मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हरिद्वार में यूपी सरकार के द्वारा 41 … अधिक पढ़े……

अंतरार्ष्ट्रीय स्तर पर देश की मान प्रतिष्ठा में हुयी वृद्धिः त्रिवेन्द्र

केंद्र सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इन चार वर्षों को सफल वर्ष बताया। उन्होंने चार वर्ष को सफल वर्ष का दर्जा देते हुये पीएम मोदी व देश वासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा … अधिक पढ़े……

अगले साल से टिहरी झील में उतरेगा सी-प्लेन

अगले वर्ष से टिहरी झील में सी-प्लेन उतारने की सरकार की योजना है। इसके लिये सर्वे भी हो चुका है। इस बात की जानकारी स्वयं मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को तीन दिवसीय टिहरी महोत्सव-2018 के दौरान कही। विधानसभा … अधिक पढ़े……

उत्तराखंड में फिल्म निर्माण व फिल्मांकन की अपार संभावनाये

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता व निर्देशक मधुर भंडारकर ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड में फिल्मों के विकास एवं फिल्मों के माध्यम से राज्य की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिये कई सुझाव दिए। सीएम … अधिक पढ़े……

ऑनलाइन खरीददारी से मंगाया था कैमरा, आ गया पत्थर

आनलाइन खरीददारी का प्रचलन आजकल जोरों पर है। मगर, तब क्या जब आप मंगाते कुछ है और आ जाये कुछ और। फिर रिटर्न करने के लिये संपर्क करें तो संपर्क भी न हो पाए। जी हां ऐसा ही एक मामला … अधिक पढ़े…………….

अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालय में खोलेंगे आधुनिक लैबः त्रिवेन्द्र

उत्तराखंड में अधिक छात्र संख्याओं वाले स्कूलों में आधुनिक लैब बनायी जायेंगी। इसकी शुरूआत देहरादून स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज राजपुर रोड द्वारा शुरू की गयी। यह प्रयोगशाला छात्राओं को वैज्ञानिक प्रयोग कराने के लिये प्रतिदिन 12 घंटे तक खुली … अधिक पढ़े……

यूपी एटीएस ने पिथौरागढ़ के युवक को दबोचा, ये है गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश एटीएस की टीम ने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ निवासी एक युवक को उठाकर लखनऊ ले गयी। युवक पर भारत विरोधी संगठनों के संपर्क में रहने के आरोप है। युवक के पास से पाकिस्तान का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ … अधिक पढ़े…………….

सभी जिलाधिकारी वनाग्नि पर प्रभावी कदम उठायेंः त्रिवेन्द्र

उत्तराखंड में बढ़ रही वनाग्नि की घटनाओं पर रोकथाम के लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों को अपने-अपने जिलें में प्रभावी कदम उठाने को कहा है। मुख्यमंत्री ने इस बाबत वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये … अधिक पढ़े……