Daily Archives: May 18, 2018

इस सत्र से मदरसों में शामिल हो रहा संस्कृत विषय

इस सत्र से उत्तराखंड के मदरसों में संस्कृत विषय शामिल हो रहा है। संस्कृत विषय को मदरसों में शामिल करने के पीछे कौमी एकता का प्रतीक माना जा रहा है।

उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड के डिप्टी रजिस्ट्रार अहमद अखलाक अंसारी ने बताया कि सत्र 2018-19 से मदरसों में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू होने जा रहा है। इस संबंध में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रलय को पत्र भी भेजा जा चुका है। बताया कि एनसीईआरटी पाठ्यक्रम में मदरसों में भी राजकीय विद्यालयों की तरह विषय और सिलेबस शामिल होगा।

महत्वपूर्ण ये है कि अब मदरसों में संस्कृत, कंप्यूटर व शारीरिक शिक्षा का विषय भी शामिल किया जा रहा है। ये विषय मदरसा छात्रों के सर्वागीण विकास में मुख्य भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि छात्र स्वेच्छा से किसी भी विषय को चुनने के लिए स्वतंत्र होंगे।

अब झूला पुलों पर फोटो लेने पर होगी कार्यवाही

एसएसपी पौड़ी के निर्देश पर रामझूला और लक्ष्मणझूला पुल पर फोटो लेना प्रतिबंधित हो गया है। इसका कारण झूला पुल पर लगने वाला जाम बताया गया है। झूला पुल पर कोई फोटो न ले पाये, पुलिस ने इसके लिये मॉनटरिंग … read more

पिथौरागढ़ के विवेक ने की सीडीएस की परीक्षा टॉप

पिथौरागढ़ के विवेक थरकोटी ने देश की प्रतिष्ठित रक्षा सेवा कंबाइंड डिफेंस सर्विस (सीडीएस) की परीक्षा में न सिर्फ राज्य व जिले का नाम रोशन किया है। बल्कि देश में अव्वल स्थान प्राप्त किया है। बातचीत में थरकोटी ने अपनी … अधिक पढ़े……