Daily Archives: May 12, 2018

अब दूनवासी जल्द अंतराष्ट्रीय क्रिकेट का लुत्फ उठा सकेंगे

खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने बताया कि राज्य का राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जल्द ही इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी पैनल में शामिल होगा। आईसीसी की टीम के स्टेडियम का निरीक्षण करने के बाद दर्शक यहां अंतराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का मजा ले सकेंगे।

पांडेय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। उत्तराखंड के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को अफगानिस्तान अपना होम ग्राउंड बनाने की इच्छा पूर्व में ही जता चुका है। बकायदा अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ शाकिब स्टेडियम का दौरा भी कर चुके हैं और उन्होंने इस संबंध में बीसीसीआइ को पत्र भी लिखा है।

खेल मंत्री अरविंद पांडेय का कहना है कि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें पत्र लिखकर तीन टी-20 क्रिकेट मैच की सीरीज के लिए सहयोग मांगा है। तीन मैचों की सीरीज अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीन जून से प्रस्तावित है।

उन्होंने दावा किया है कि आइसीसी की टीम जल्द ही दून पहुंचकर स्टेडियम का निरीक्षण कर इसे अपने पैनल में शामिल कर लेगी। जबकि, बीसीसीआइ की टीम कई बार स्टेडियम का दौरा कर चुकी है। उन्होंने कहा कि आइसीसी ने तीन मैचों की सीरीज के लिए अपनी वेबसाइट पर भी दून स्टेडियम को शामिल किया है। इससे तय है कि तीन जून को यहां पहला अंतरराष्ट्रीय मैच देखने को मिल सकेगा।

सांसद बलूनी ने अनाथालय को दिया अपना पहला वेतन

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने अपने पहले राज्यसभा सांसद के वेतन से एक लाख रूपये का चैक राजकीय अनाथालय को दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को नई दिल्ली में चैक सौंपा। देहरादून स्थित राजकीय अनाथालय में अपने पहले … अधिक पढ़े……

ट्रेकिंग दल को प्रतिनिधि रूप में हरक सिंह ने किया रवाना

उत्तराखंड युवा मंच के 60 सदस्यों के दल को ट्रेकिंग के लिये शुक्रवार को मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर काबीना मंत्री डा हरक सिंह रावत ने रवाना किया। पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा उत्तराखण्ड का नैसर्गिक … अधिक पढ़े……