Daily Archives: October 13, 2017

नीलेकणि का दावा-आधार बचा रहा सरकारी खजाने में सेंधमारी!

सरकार की आधार स्कीम ने सरकारी खजाने के करीब 58 हजार करोड़ रुपये बचाने में मदद की है। यह कहना है आधार के आर्किटेक्ट माने जाने वाले नंदन नीलेकणि का। उन्होंने कहा कि भारत में 100 करोड़ से ज्यादा लोग आधार से जुड़ चुके है।
भारत की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सर्विस फर्म इन्फोसिस के नॉन एग्जिक्यूटिव चेयरमैन ने कहा कि इस सिस्टम को पूर्व की यूपीए सरकार के दौरान लॉन्च किया गया था। उसके बाद वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली ने काफी उत्साह के साथ इसे सपॉर्ट किया। नीलेकणि ने यह बात वर्ल्ड बैंक के पैनल डिस्कशन विकास के लिए डिजिटल इकॉनमी पर चर्चा के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि सही डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर की मदद से ही विकासशील देश आसानी से आगे बढ़ सकते है। उन्होंने कहा कि आधार के सिस्टम पर 100 करोड़ से ज्यादा लोग रजिस्टर कर चुके हैं। उन्होंने कहा, आधार ने सरकार को 58 हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और गैरजरूरी खर्चे से भी बचाया है, क्योंकि आधार की वजह से ड्यूप्लिकेट और फर्जी लाभार्थियों को अलग किया जा सका है। करीब 50 करोड़ लोग हैं, जिन्होंने अपनी आईडी को सीधे बैंक खातों से लिंक करा लिया है। सरकार ने रियल टाइम में लाभार्थियों के बैंक खातों में कई हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं। इसके साथ ही ऐसे कई और फायदे भी हुए हैं। उन्होंने कहा, मेरा इस बात में पूरा भरोसा है कि अगर आप सही डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार कर सकते हैं तो आप सही दिशा में आगे भी बढ़ सकते हैं।

धनतेरस के इस शुभ मुहुर्त में ऐसे करें पूजा कि धनलक्ष्मी की कृपा बनी रहें

धनतेरस का अभिप्रायः दीपावली पर्व की शुरुआत से होता हैं। लेकिन धनतेरस का खास महत्व है। यह दिन अबूझ मुहूर्त (अत्यंत शुभकारी) माना जाता है, लेकिन इस बार 17 को अक्टूबर को धनतेरस पर बन रहे पांच शुभ योग अत्यंत … अधिक पढ़े ….

पुलिस को मिली कोर्ट से राहत, 23 तक हनप्रीत की न्यायिक और बढ़ी

आश्रम की लड़कियों से दुष्कर्म के मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 25 अगस्त को दोषी ठहराये जाने के बाद हुई हिंसा के सिलसिले में पंचकूला की एक अदालत ने आज हनीप्रीत इंसां को 23 अक्तूबर … अधिक पढ़े ….

रोहिंग्या मुस्लिमों के मामले में सभी पार्टियों से चर्चा करेगा सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने रोहिंग्या मुस्लिमों के मामले में सुनवाई के दौरान सभी पार्टियों को चर्चा के लिए आंमत्रित किया है। इस मामले की सुनवाई को अब 21 नवंबर तक के लिए टाल दिया गया है। कोर्ट ने अगली सुनवाई तक … अधिक पढ़े ….

राष्ट्रीय वयोश्री योजना का लाभ सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के पात्र व्यक्तियों को मिलेः सीएम

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरूवार को अल्मोड़ा स्थित एसएसजे परिसर में भारतीय कृत्रिम अंग विनिर्माण निगम (एलिम्को) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि बीपीएल श्रेणी के वरिष्ठ नागरिको हेतु … अधिक पढ़े ….