Daily Archives: October 26, 2017

प्रशासनिक सेवा के 369 प्रशिक्षुओं से पीएम ने की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने पहाड़ों की रानी मंसूरी पहुंच कर देश की सर्वोच्च प्रशासनिक सेवा के 369 प्रशिक्षुओं से मुलाकात कर संवाद कायम किया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी दो दिन के दौरे पर मंसूरी में आए है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात दिन के भीतर दूसरी दफा उत्तराखंड आए। इसी माह बीती 20 अक्टूबर को केदारनाथ में उन्होंने आपदा से प्रभावित क्षेत्र में नई केदारपुरी के कार्यों का शिलान्यास किया था। इस बार मोदी दो दिनी दौरे पर गुरुवार को मसूरी स्थित एलबीएसएनएए पहुंचे हैं।

मोदी इस दौरान अकादमी में छह माह के 92वें फाउंडेशन कोर्स में प्रशिक्षण ले रहे 369 प्रशिक्षु आइएएस, आइपीएस एवं आइआरएस के साथ ही अपना अधिकतर वक्त बिताएंगे। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे उन्होंने अकादमी पहुंचते ही सबसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने पौधारोपण किया। परिसर में ही अकादमी के फैकल्टी सदस्यों और प्रशिक्षु अधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोटो खिंचवाए।

सामने आया एक और पाखंडी बाबा

पाखंडी स्वामी और बाबाओं की हरकतें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। अब कर्नाटक के एक मठ में स्वयंभू स्वामी को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया है। सूत्रों के मुताबिक बेंगलुरू के येलहांका स्थित … अधिक पढ़े……

शिक्षा व खेल एक दूसरे के पूरक-राज्यपाल

राज्यपाल डॉ. कृष्ण कांत पाल, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने दून विश्वविद्यालय में आयोजित प्रथम ‘‘इंटर यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स मीट’’ का शुभारम्भ किया। 26 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक आयोजित स्पोर्ट्स मीट के लिए … अधिक पढ़े……