Daily Archives: September 9, 2017

क्यों 10 दिन से शव के साथ रह रहे थे भाई-बहन?

दिल्ली के डेसू कॉलोनी में एक रिटायर्ड साइंटिस्ट की लाश मिलने से सनसनी मच गई। उनका शव घर से सड़ी-गली हालत में मिला। पुलिस का मानना है कि 8 से 10 दिन पहले उनकी मौत हुई है। साइंटिस्ट के भाई-बहन शव के साथ घर में रह रहे थे। उन्होंने किसी को इस बारे में नहीं बताया था।
मृतक साइंटिस्ट का नाम यशवीर सूद (64 साल) था। पूसा इंस्टीट्यूट में न्यूक्लियर साइंस डिपार्टमेंट में वह प्रिंसिपल साइंटिस्ट थे। पुलिस ने बताया कि फील्ड ऑफिसर सोनू को डेसू कॉलोनी के बी-1 क्वॉर्टर से काफी तेज दुर्गंध आई। किसी अनहोनी की आशंका के चलते उन्होंने फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी।
दुर्गंध इतनी तेज थी कि पुलिस ने घर में घुसने से पहले खिड़की का कुछ हिस्सा तोड़कर स्प्रे किया और फिर पुलिसकर्मी घर के अंदर दाखिल हुए। इस दौरान सूद की बहन कमला ने पुलिस के अंदर घुसने का विरोध किया। सूद का शव कमरे में बेड पर पड़ा था। शव पर से खाल गायब हो चुकी थी। शव को शायद कीड़े-मकोड़े ने भी खाया हो।
घर के अंदर बहुत गंदगी थी। ऐसा लग रहा था कि महीनों से घर की सफाई नहीं हुई है। पुलिस ने बताया कि सूद की बड़ी बहन कमला और छोटा भाई हरीश मानसिक रूप से कमजोर हैं। पुलिस सूद के अन्य परिजनों के बारे में पता लगा रही है।
बताते चलें कि सूद 31 मार्च, 2015 को इंस्टीट्यूट से रिटायर हुए थे। इसके बाद तीनों भाई-बहन कुछ समय तक पूसा कैंपस के ई-54 में रहे थे। बाद में उन्हें डेसू कॉलोनी में एक जर्जर से कमरे में शिफ्ट करा दिया गया था। इसी कमरे में यशवीर सूद की लाश मिली।

डेरा सौदा में मिली अवैध पटाखा फैक्ट्री, हुयी सील

सिरसा में गुरमीत राम रहीम के डेरे पर पुलिस का तलाशी अभियान जारी है। इस दौरान पुलिस ने डेरे परिसर के अंदर से विस्फोटक जब्त किए हैं। हरियाणा सरकार के जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक सतीश मिश्रा ने बताया कि डेरा … अधिक पढ़े………..

राज्य के उत्पादों को फैशन में लाना होगाः त्रिवेन्द्र

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से बर्मिंघम इंडस्ट्रियल एक्सपो से लौटे 08 शिल्पियों के दल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने शिल्पियों का स्वागत कर आशा की, कि वे अपने अनुभव से उत्तराखण्ड में और अधिक लोगों को प्रशिक्षित करेंगे। मुख्यमंत्री ने … अधिक पढ़े………..

सीएम के निर्देश पर राज्य में बेहतर बिजली आपूर्ति देने पर हो रहा काम

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निर्देशों के क्रम में लोगों को बेहतर बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने तथा विद्युत कटौती न्यूनतम करने के उद्देश्य से राज्य में हर दिन प्रत्येक विद्युत वितरण खण्ड में विद्युत आपूर्ति कितनी बार गई व कितनी … अधिक पढ़े………..