Monthly Archives: October 2017

ममता बनर्जी को पड़ी सुप्रीम कोर्ट की फटकार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को मोबाइल फोन नंबर को आधार कार्ड से लिंक करने के विरोध में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट से फटकार लगी है। कोर्ट ने ममता सरकार से कहा कि वह संसद से पास कानून के खिलाफ कैसे जा सकती हैं, राज्य सरकार कैसे कानून के खिलाफ जा सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि ममता बनर्जी निजी तौर पर कोर्ट में आ सकती हैं। कोर्ट ने ममता सरकार से कहा है कि अगर ऐसा होता है तो राज्य के बनाए कानून पर केंद्र भी चुनौती देगा।

सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार से अपनी याचिका में बदलाव करने को कहा है। आपको बता दें कि ममता बनर्जी खुली चेतावनी दी थी कि वह अपने मोबाइल को आधार से लिंक नहीं करेंगी, भले ही उनका फोन बंद क्यों न कर दिया जाए।

ममता ने क्या कहा था?

ममता बनर्जी ने ऐसा न करने के पीछे कई वजह भी बताईं। उन्होंने कहा, जैसे ही आप आधार से मोबाइल लिंक करेंगे उन्हें (केंद्र सरकार) सब पता चल जाएगा। घर में आप क्या खा रहे हैं। पति-पत्नी क्या बात कर रहे हैं। सब उन्हें पता चल जाएगा।ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी की एक मीटिंग के दौरान ये बात कही। उन्होंने इसके लिए प्राइवेसी का हवाला दिया। ममता ने कहा, मैं फोन को आधार से लिंक नहीं करुंगी, एजेंसी को फोन काटना है तो काट दें। मैं दूंगी तो चैलेंज करके दूंगी।

लोगों से भी की अपील

उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था, मैं बाकी लोगों से भी इस मामले में आगे आने की अपील करती हूं, मोबाइल नंबर से आधार को लिंक करने का यह कदम व्यक्तिगत गोपनियता पर अटैक करना है। बता दें कि डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम ने 23 मार्च को मोबाइल से आधार लिंक कराने का आदेश जारी किया था। तब से ममता बनर्जी इसका विरोध कर रही हैं।

मसूद को आतंकी न घोषित करने की तैयारी कर रहा चीन

भारत और चीन के रिश्ते पिछले कुछ समय से अच्छे नहीं रहे हैं, लेकिन अब लगता है कि ये रिश्ते और भी बिगड़ सकते हैं। चीन ने एक बार फिर जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को बचाने की पुख्ता तैयारी … अधिक पढ़े……

शराबबंदी वाले राज्य में शराब पीने से पांच की मौत

कहने को तो बिहार में शराबबंदी है, लेकिन यहां अक्सर शराब पाये जाने के किस्से सुने जाते है। साथ ही कई लोग शराब पीने से अपनी जान तक गंवा बैठते है। बिहार के रोहतास में जहरीली शराब पीने से 5 … अधिक पढ़े……

सावधान! वृंदावन में मांस-मदिरा का सेवन भी किया तो खैर नहीं

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा के वृंदावन और बरसाना को पवित्र तीर्थस्थल बनाने का ऐलान किया है। योगी आदित्यनाथ की यह सारी कवायद उत्तर प्रदेश में पर्यटन को और खासकर हिंदू धर्मस्थलों को बढ़ावा देने की दिशा में … अधिक पढ़े……

जाने शनि के धनु राशि में प्रवेश से किन-किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

न्याय के देवता शनि ने 26 अक्टूबर को धनु राशि में प्रवेश किया है, शनि यहां पर 23 जनवरी 2020 तक रहेगा। इसके पहले यह वक्री होने के कारण वृश्चिक राशि में था। अब शनि लंबे समय तक धनु राशि … अधिक पढ़े……

बीड में काफी दिनों से चल रहा था नकली नोट का कारोबार

महाराष्ट्र पुलिस ने मध्य प्रदेश के पुलिस के साथ मिलकर बीड शहर मे एक ऐसे कारखाने का भंडाफोड़ किया है जहां 100 और 50 रुपये के नोट छापने का अवैध धंधा चल रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीड शहर … अधिक पढ़े……

प्रशासनिक सेवा के 369 प्रशिक्षुओं से पीएम ने की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने पहाड़ों की रानी मंसूरी पहुंच कर देश की सर्वोच्च प्रशासनिक सेवा के 369 प्रशिक्षुओं से मुलाकात कर संवाद कायम किया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी दो दिन के दौरे पर मंसूरी में आए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र … अधिक पढ़े……

सामने आया एक और पाखंडी बाबा

पाखंडी स्वामी और बाबाओं की हरकतें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। अब कर्नाटक के एक मठ में स्वयंभू स्वामी को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया है। सूत्रों के मुताबिक बेंगलुरू के येलहांका स्थित … अधिक पढ़े……

शिक्षा व खेल एक दूसरे के पूरक-राज्यपाल

राज्यपाल डॉ. कृष्ण कांत पाल, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने दून विश्वविद्यालय में आयोजित प्रथम ‘‘इंटर यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स मीट’’ का शुभारम्भ किया। 26 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक आयोजित स्पोर्ट्स मीट के लिए … अधिक पढ़े……

“ख्वाबों के खत“ के जरिए आईपीएस ने रखी बात

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता मिलन हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में तृप्ति भट्ट द्वारा रचित “ख्वाबों के खत“ नामक कविता संकलन का विमोचन किया। इस अवसर पर प्रख्यात कवि डॉ.हरिओम पंवार, प्रख्यात अदाकारा और कलाकार … अधिक पढ़े……