Daily Archives: September 4, 2017

बिहार में एक साथ कई पशु बहकर आये, सभी मृत

बिहार के मुरलीगंज प्रखंड में स्थित पकिलपार नहर में अचानक कटी हुई गायें बहकर आने लगीं। जब एक साथ दो सौ के करीब कटी गायें बहकर आती दिखीं तो लोगों को बड़ी आपदा की आशंका हुई। लोग अपना काम काज छोड़कर नहर की तरफ दौड़े। करीब 200 से अधिक मरी हुई गायें के साथ बहकर आईं उसके बाद लगातार गायों के बहकर आने का सिलसिला जारी है। जानकारी मिली है कि पांच सौ से ज्यादा गायें बहकर आयी हैं। घटना से लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है। नहर के किनारे लोगों की काफी भीड़ लग गई है। ग्रामीणों में गौ हत्या को लेकर आक्रोश पनप रहा हैं। मौके पर एसडीओ संजय निराला, एएसपी राजेश कुमार, बीडीओ ललन कुमार चौधरी , थानाध्यक्ष राजेश कुमार दल बल के साथ पहुंच चुके हैं और लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन इतनी संख्या में कटी गायों को देखकर लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गाय को निकालने पहुंचे जेसीबी को लोगों ने लौटा दिया है।

श्रीलंका पर जीत के बाद धौनी बने सारथी

भारतीय टीम ने रविवार को श्रीलंका को पांचवें और आखिरी वनडे मैच में छह विकेट से मात देकर क्लीन स्वीप किया। भारत ने विदेशी जमीन पर दूसरी बार और श्रीलंका के खिलाफ पहली बार क्लीन स्वीप किया है। यह जीत … अधिक पढ़े …….

अखाड़ा परिषद ने तैयारी की फर्जी बाबाओं की ये लिस्ट, होगा बहिष्कार

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत को दुष्कर्म मामलों में 20 साल जेल की सजा होने के बाद अब अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने 11 बाबाओं को फर्जी मानते हुए उनकी सूची तैयार की है। इस सूची में आसाराम, राधे … अधिक पढ़े …….

आखिर क्यों उमर ने की पीएम की तारीफ

सत्ता संभालने के तीन साल बाद भी आश्चर्यचकित करने वाले फैसले करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई मुकाबला नहीं है। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मोदी मंत्रिमंडल विस्तार की सराहना करते हुए ट्विटर पर लिखा कि … अधिक पढ़े …….