Daily Archives: July 20, 2017

अनशन कर रहे छात्रों ने मांगा प्रोफेसर का तबादला

स्थानीय पीजी कालेज में शिक्षा संकाय की प्रोफेसर का तबादला करने की मांग को लेकर संकाय के छात्रों का क्रमिक अनशन जारी रहा। चौथे दिन अनशन पर सुरेश कुमार और ममता बैठे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि संबन्धित प्रोफेसर छात्र-छात्राओं के साथ आंरभ से ही भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाती आई है। इस कारण छात्र-छात्राओं मे रोष की भावना पनप रही थी। महिला होते हुए भी छात्राओं के प्रति भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाना प्रोफेसर को शोभा नही देता। मौके पर अनशनकारी छात्र-छात्राओं का डाक्टरों की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। वही दूसरी ओर छात्र व शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधि मंडल इस समस्या के समाधान के लिये मुख्यमंत्री से वार्ता करने के लिए देहरादून रवाना हो गया है। अनशन में गौरव जोशी, सौरव नोडियाल, भूपेन्द्र रावत, जितेन्द्र, प्रियंका और साक्षी सहित शिक्षा संकाय के सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

नकदी नही होने से जिले के 9 एटीएम खाली

जिले के बैंकों को आरबीआई से धन नहीं मिल पा रहा है। जिससे जिले में नकदी संकट गंभीर हो गया है। जिले में एक दर्जन से अधिक एटीएम पैसे नहीं होने के कारण बंद पड़े हैं। इससे लोगों को खासी … अधिक पढे़ …

पाकिस्तानी देशभक्ति गीत शेयर करते ही मचा हंगामा

मसूरी में एक कश्मीरी व्यापारी ने सोशल मीडिया में पाकिस्तानी देशभक्ति गीत शेयर कर दिया। इसकी भनक लगते ही भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने कोतवाली में जमकर हंगामा किया और आरोपी व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जबकि आरोपी … अधिक पढे़ …

कांवड़िये रेलवे ट्रैक पर दौड़ा रहे दुपहिया

कांवड़ियों के दोपहिया वाहनों की भीड़ से हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे पर वाहनों के पहिए जाम हो गए हैं। हाईवे पर गाड़ियों का संचालन ठप है। हाईवे जाम होने पर कुछ कांवड़ियों ने रेलवे ट्रैक पर बाइकें दौड़ा दी। इसस वजह से … अधिक पढे़ …

गुड़िया गैंगरेप मामले में भीड़ ने बोला थाने पर धावा

गुड़िया गैंगरेप मामले के विरोध में शिमला बंद का ऐलान किया गया है। रेप और हत्या के विरोध में आज सड़कों पर लोग उतर आए हैं। भाजपा, माकपा और दूसरे संगठनों के साथ मिलकर आम लोगों ने सड़कों पर प्रदर्शन … अधिक पढे़ …

तो क्या ये खास जानवर भी हो सकते है राष्ट्रपति भवन में शिफ्ट!

देश के नये राष्ट्रपति के चुनाव के लिए गुरुवार को हुई मतगणना में भाजपानीत एनडीए के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद ने कांग्रेस और यूपीए की उम्मीदवार और अपनी प्रतिद्वंदी मीरा कुमार को भारी अंतर से हरा दिया है। अब रामनाथ कोविंद … अधिक पढे़ …

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पर्वतीय क्षेत्र के अभ्यर्थियों को बाहर का रास्ता दिखाया

देहरादून। समूह ‘ग’ की परिधि में आने वाले ग्राम्य विकास विभाग में ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी के पदों पर निर्धारित योग्यता तकनीकी तरीके से बढ़ा कर पहाड़ के युवाओं को इन पदों से दूर करने का षडयत्र … अधिक पढे़ …

रामनाथ कोविन्द के समर्थन में खूब हुई क्रॉस वोटिंग

राष्ट्रपति चुनाव में बड़े पैमाने पर रामनाथ कोविंद के पक्ष में क्रॉस वोटिंग हुई है। गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और दिल्ली में कोविंद के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की खबर है। गुजरात की क्रॉस वोटिंग कांग्रेस के लिए … अधिक पढे़ …

बस हादसे में 29 की दर्दनाक मौत

हिमाचल प्रदेश के रामपुर में गुरुवार को खनेरी में सतलुज के किनारे हुये बस हादसे में 29 लोग मारे गये। हादसा इतना भयानक था कि यहां लाशों के अंबार लग गये। जिंदा कौन है, कौन नहीं इसे पहचानने में बचाव … अधिक पढे़ …

रामनाथ कोविंद की ऐतिहासिक जीत, पीएम ने खिलाया लड्डू

रामनाथ कोविंद देश के 14वें राष्ट्रपति चुने गए। रामनाथ कोविंद को 7 लाख 2 हजार 44 वोट और विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार को 3 लाख 67 हजार 314 वोट मिले। राष्ट्रपति चुने जाने के बाद रामनाथ कोविंद ने कहा … अधिक पढे़ …