Daily Archives: July 17, 2017

ना ना करते वेंकैया नायडू ने उपराष्ट्रपति पद के लिए हामी भर दी

बीजेपी ने उपराष्ट्रपति पद के लिए केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी है। लेकिन 31 मई को जब नायडू से उप-राष्ट्रपति उम्मीदवारी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था कि वह ना तो राष्ट्रपति बनना चाहते हैं, और ना ही उपराष्ट्रपति वह ऊषा के पति होकर ही खुश हैं। दरअसल, ऊषा वेंकैया की पत्नी का नाम है और नायडू ने अपनी पत्नी के नाम का उदाहरण देकर खबरों पर विराम लगा दिया था। तब नायडू के अलावा लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, नजमा हेपतुल्लाह और शरद यादव सहित कई अन्य नेताओं के नाम रेस में बताए जा रहे थे। हालांकि सोमवार को अपने नाम के ऐलान से ठीक पहले नायडू ने कहा था कि पार्टी अगर उन्हें नाम पर विचार करती है तो उन्हें पार्टी का फैसला मंजूर होगा। भाजपा दक्षिण राज्यों में मजबूत होना चाहती है, इस लिए हाईकमान ने वेंकैया नायडू को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है।

अन्तर राज्यों से लाई जा रही सेक्स रैकेट के लिए युवतियां

देहरादून। पटेल नगर पुलिस थाना क्षेत्र के तेलपुरा में एक मकान से देह व्यापार के एक अड्डे का भंडाफोड किया है। पुलिस ने मौके से रैकेट संचालिका समेत पांच युवतियों को पकडा है। संचालिका दीपा नेगी पत्नी रवि आनन्द निवासी … अधिक पढे़ …

श्रावण मास में टूटने लगा केदारघाटी का सूनापन

बाबा का धाम फिर से गुलजार होने लगा है। सावन के महीने में बड़ी संख्या में भक्त केदारनाथ धाम को पहुंच रहे हैं। बरसात और भूस्खलन के आगे श्रद्धा भारी है। तीर्थयात्रियों की आमद बढ़ने से केदारपुरी भी गुलजार होने … अधिक पढे़ …

नई करेंसी छपाई के खर्च का केन्द्र के पास ब्यौरा नही

देहरादून। जनसंघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एवं जीएमवीएन ने पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा नोटबंदी लागू किये जाने से लेकर लगभग 6-7 माह तक भी नई करेंशी छपाई के खर्च का ब्यौरा उपलब्ध न होना … अधिक पढे़ …

राष्ट्रपति के चुनाव में उत्तराखंड से 71 विधायकों ने वोट डाले

देहरादून। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सोमवार को देहरादून में विधानसभा भवन में सुबह दस बजे से मतदान का सिलसिला शुरू हो गया था। सतपाल महाराज ने सबसे पहले विधानसभा भवन में मतदान किया। दोपहर करीब 12 बजे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत … अधिक पढे़ …