Daily Archives: July 8, 2017

आम आदमी को जीएसटी का फायदा दिलाएगी केन्द्र सरकार

एक जुलाई से जीएसटी लागू करने के बाद अब मोदी सरकार ने आम आदमी के फायदे के लिए 200 जासूसों को बाजार में उतारा है। ये जासूस देश के छोटे-बड़े शहरों के साथ-साथ कस्बों में घूमेंगे और ऐसे बिजनेसमैन, होलसेलर और रीटेलर की पहचान करेंगे जो नए टैक्स ढ़ांचे का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं।
केन्द्र सरकार ने यह कदम बीते एक हफ्ते के दौरान देश के अलग-अलग कोने से मुनाफाखोरी की शिकायतें मिलने के बाद उठाया है। गौरतलब है कि देश के नए टैक्स ढ़ांचे के केन्द्र में मुनाफाखोरी रोकने के प्रावधान है और यदि मुनाफाखोरी पर लगाम नहीं लगाई जाएगी को जीएसटी का पूरा मकसद ही फेल हो सकता है।
केन्द्र सरकार को उम्मीद है कि जीएसटी लागू होने के बाद कंपनियां और दुकानदार पूरी इमानदारी से कारोबार करेंगी तो इस कर सुधार का सबसे बड़ा फायदा आम आदमी को मिलेगा। वहीं इस सुधार में कारोबारियों ने बेइमानी के नए रास्ते इजात कर लिए तो देश में महंगाई बढ़ने की आसार पैदा हो जाएंगे।

जासूस कौन है और कहां घूमेंगे?
केन्द्र सरकार की तैयारी के मुताबिक ये 200 जासूस सीनियर आईएएस, आईआरएस और आईएफएस अधिकारियों में से चुने गए हैं। इन जासूसों को सरकार ने जिम्मेदारी दी है कि वह लगातार देश के अलग-अलग हिस्सों में घूमकर जरूरी उत्पादों की कीमत का पूरा जाएजा लेंगे। बाजार में प्राइस ट्रेंड पर लगातार अपनी रिपोर्ट केन्द्र सरकार को देंगे। किसी भी जगह दुकानों पर बिक रहे सामान की कीमत का जायजा लेने के लिए खरीदारी कर सकते हैं।

यह भी पढे़ ….मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत लालू के परिवार पर ईडी की छापेमारी

मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत लालू के परिवार पर ईडी की छापेमारी

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और उनके परिवार के लिए मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली में राज्यसभा सांसद मीसा भारती और पति शैलेश से जुड़े तीन ठिकानों पर छापे … अधिक पढे़ …

दो रुपये में वाईफाई कनेक्शन की खुशखबरी!

भारत के आम नागरिकों के लिए खुशखबरी! टेलीकॉम रेगुलेटर (ट्राई) भारत में पब्लिक वाई-फाई सुविधा देने की योजना पर काम कर रहा है। इन वाई-फाई हॉटस्पॉट्स को पब्लिक डेटा ऑफिस (पीडीओ) के नाम से जाना जाएगा। ये पीडीओ फोन बूथ … अधिक पढे़ …

एटीएस के हत्थे चढ़ा मुंबई बम ब्लास्ट का शातिर कादिर

मुंबई सीरियल ब्लास्ट में टाडा के एक आरोपी को गुजरात और यूपी एटीएस ने बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया है। इस शख्स पर मुंबई ब्लास्ट में हथियारों की सप्लाई में शामिल होने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपी को गुजरात पुलिस … अधिक पढे़ …

सजा काट चुकी महिलाओं ने संभाला पेट्रोल पंप

हैदराबाद की महिला जेल के एक कदम ने जेल काट चुकी औरतों की जिंदगी बदल दी है। नौकरी सिर्फ 12 हजार रुपये की है लेकिन जेल से सजा काटकर लौटी औरत के लिए यह रकम भी बहुत अधिक है। गोदावरी … अधिक पढे़ …