Tag Archives: Shailesh Bagoli

सचिव गृह ने दिए नवीन आपराधिक कानूनों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश

सचिवालय में सचिव गृह शैलेश बगोली की अध्यक्षता में राज्य में नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस, कारागार, न्यायपालिका, अभियोजन एवं फॉरेंसिक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

समीक्षा बैठक में सचिव गृह ने माह अगस्त 2026 के अंत तक राज्यभर में नवीन आपराधिक कानूनों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने क्रियान्वयन तंत्र की गहन समीक्षा करते हुए थाना स्तर पर कार्यप्रणाली को सुदृढ़ बनाने हेतु सुधारात्मक एवं विशिष्ट कार्यवाही करने के साथ ही सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को नागरिक-केंद्रित पुलिसिंग एवं ई-एफआईआर को बढ़ावा दिये जाने तथा 60 एवं 90 दिनों की निर्धारित समय-सीमा में एफआईआर की विवेचना एवं निस्तारण में सुधार लाने के भी निर्देश दिए।

इसके साथ उन्होंने सभी ऑनलाइन प्रणालियों को एकीकृत कर एक डेटा, एक प्रविष्टि के सिद्धांत को लागू करने तथा जेल एवं कारागार विभाग के बंदियों की शत-प्रतिशत न्यायालयीन पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इस संबंध में उन्होंने सभी संबंधित विभागों को उक्त दिशा-निर्देशों का समयबद्ध एवं कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है।

सचिव गृह शैलेश बगोली ने ली प्रदेश के यातायात प्रबंधन को लेकर बैठक

सचिव गृह शैलेश बगोली ने प्रदेश एवं विशेषकर देहरादून और अन्य बड़े शहरों में यातायात को लेकर पुलिस एवं परिवहन विभाग सहित अन्य सम्बन्धित एजेन्सियों के साथ बैठक की। सचिव गृह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यातायात की समस्या … read more

विभागीय सचिव को कैबिनेट मंत्री के निर्देश, चारधाम यात्रा के लिए पार्किंग की व्यवस्था करें

शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से विभागीय सचिव शैलेश बगोली ने शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर उन्होंने चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश में पार्किंग की समस्या को दूर करने के निर्देश दिए। विभागीय सचिव शैलेश बगोली से कैबिनेट मंत्री … अधिक पढे़ …

स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 में उत्तराखंड को मिला तृतीय स्थान

मुख्य सचिव ओम प्रकाश की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) राज्य स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान 22 निकायों की 09 डीपीआर समिति के समक्ष अनुमोदन हेतु रखी गयी। समिति द्वारा सभी 09 डीपीआर को अनुमोदित … अधिक पढ़े …

महिला किक्रेटरों को नही मिल रहा अपने ही राज्य में सम्मान

उत्तराखंड मूल के महेंद्र सिंह धौनी हों या फिर उन्मुक्त चंद…दोनों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुकाम मिलने पर उत्तराखंड में भी पूरा सम्मान मिला है। मगर महिला विश्व कप में इतिहास रचने वाली भारतीय टीम में शामिल अल्मोड़ा की एकता … अधिक पढे़ …