Tag Archives: Mahendra Bhatt

पलटन बाजार में पहुंचे सीएम धामी, स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र को आगे बढ़ाओं अभियान का नेतृत्व किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के पलटन बाजार में आयोजित ‘स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र को आगे बढ़ाओ’ जनजागरूकता अभियान का नेतृत्व किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय व्यापारियों, स्वयंसेवी संगठनों और नागरिकों को स्वदेशी उत्पादों के अधिकाधिक उपयोग के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल के आह्वान को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त प्रयास है। उन्होंने कहा कि जब हम अपने देश में निर्मित वस्तुओं को प्राथमिकता देंगे, तो देश की आर्थिक स्थिति और स्थानीय रोजगार दोनों को बल मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि स्वदेशी अपनाना केवल आर्थिक निर्णय नहीं, बल्कि राष्ट्रीय कर्तव्य है। प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए स्वदेशी अपनाओ देश को मजबूत बनाओ के मंत्र को अपनाकर हम न केवल देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर सकते हैं, बल्कि स्थानीय उत्पादकों, शिल्पकारों और छोटे उद्यमियों को भी आत्मनिर्भर बना सकते हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने व्यापारियों से अपील की कि वे अपनी दुकानों पर स्वदेशी नाम पटिकाएं अवश्य लगाएं, ताकि उपभोक्ताओं में स्वदेशी के प्रति विश्वास और गर्व की भावना उत्पन्न हो। उन्होंने यह भी कहा कि “स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग से न केवल हमारे देश का पैसा देश में रहेगा, बल्कि भारत वैश्विक मंच पर और अधिक सशक्त बनकर उभरेगा।”

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पलटन बाजार की दुकानों का भ्रमण किया तथा स्वदेशी अपनाओ राष्ट्र को मजबूत बनाये के स्टीकर लगाए। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि त्योहारों, उपहारों एवं दैनिक उपयोग में स्वदेशी विकल्पों को प्राथमिकता दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह न केवल एक प्रेरणादायक पहल होगी, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक पहचान और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी सुदृढ़ करेगी।

इस अवसर पर भारी संख्या में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, व्यापारी संघों के पदाधिकारी, स्वयंसेवी संगठन और नागरिकों ने मिलकर स्वदेशी को अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बनने का संकल्प लिया तथा मुख्यमंत्री को अपना समर्थन दिया। कार्यक्रम में स्थानीय युवाओं, व्यापारियों एवं सामाजिक संगठनों की भी सक्रिय सहभागिता रही। उपस्थित जनसमूह ने स्वदेशी अपनाओ – देश बचाओ के नारे के साथ अभियान को समर्थन दिया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित जनप्रतिनिधि तथा भारी संख्या में स्थानीय लोग, व्यापारी व व्यवसायी उपस्थित थे।

महेंद्र भट्ट भाजपा के दूसरी बार बने प्रदेश अध्यक्ष

ओम के उच्चारण के साथ भाजपा प्रदेश परिषद में प्रदेशाध्यक्ष के लिए महेंद्र भट्ट भट्ट का सर्वसम्मिति से अनुमोदन किया है। वहीं राष्ट्रीय परिषद के लिए भी 8 सदस्यों के निर्वाचन की घोषणा की गई। इस मौके पर एकसुर में … read more

रोडशो में गूंजा नारा, वो क्षेत्रवाद से तोड़ेंगे, हम राष्ट्रवाद से जोड़ेंगे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नगर निगम ऋषिकेश से भाजपा के मेयर प्रत्याशी शम्भू पासवान और सभी 40 पार्षद उम्मीदवारों के पक्ष में रोड शो किया। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हुए रोडशो … read more

निकाय चुनावों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और शहरी विकास मंत्री के बीच हुई वार्ता

कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट जी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान निकाय चुनाव को लेकर भी वार्ता की गई। शासकीय आवास पर हुई मुलाकात के दौरान डॉ अग्रवाल ने निकाय चुनाव को … read more

सीएम ने पार्टी कार्यालय में स्थापना दिवस पर फहराया झंडा

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ पार्टी का झंडा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा उत्तराखण्ड की पत्रिका देवकमल का विमोचन भी … read more

उत्तरकाशीः बड़कोट से सीएम ने निकाला रोड शो, उमड़ी भीड़

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़कोट, उत्तरकाशी में मुख्य बाजार, बड़कोट से रामलीला मैदान तक आयोजित रोड शो में प्रतिभाग किया। इस दौरान हजारों की संख्या में मौजूद महिलाओं, क्षेत्रीय जनता ने मुख्यमंत्री का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रंवाई … read more

भाजपा ने पीएम के दौरे पर प्रसन्नता जताकर सीएम का आभार प्रकट किया

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि दलगत भावना से ऊपर उठते हुए कांग्रेस के अन्य नेताओं को भी इससे सीख लेते हुए विकसित उत्तराखंड के लक्ष्य में सहयोग करना चाहिए। भट्ट ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस विधायक हरीश धामी … read more

सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा घर-घर पहुंचाएगी उपलब्धियां

भाजपा, प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आगामी पखवाड़ा में व्यापक रूप से विभिन्न जनसहभागिता कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि इन … read more

राजनीतिक समाचारः 2024 तक भाजपा बनाएगी हर जिले में कार्यालय

भाजपा ने प्रदेश में जिला कार्यालयों के निर्माण की प्रक्रिया को गति देते हुए 2024 तक सभी जगह स्थाई कार्यालय निर्मित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। प्रदेश मुख्यालय में हुई बैठक के बाद नए प्रदेश कार्यालय को लेकर मीडिया … अधिक पढ़े …

एजेंडे के तहत कार्य कर रहे बामपंथी, लोगों को सतर्क रहने की जरूरतः भट्ट

भाजपा ने कहा कि आपदाग्रस्त जोशीमठ क्षेत्र मे नकारात्मक सोच के साथ सक्रिय बामपंथी संगठनों से सतर्क रहने की जरूरत पर बल दिया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि स्थानीय लोगों को भी इससे सचेत रहने की जरूरत … read more