Daily Archives: March 15, 2022

महाविद्यालय में आयोजित हुआ रक्तदान, 130 यूनिट रक्त हुआ एकत्र

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, नमामि गंगा प्रकोष्ठ, स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय जौलीग्रांट देहरादून के संयुक्त तत्वाधान में श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के ऋषिकेश परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। हिमालयन अस्पताल से पहुंची टीम ने 130 यूनिट रक्त एकत्रित किया प्राचार्य डॉ पंकज पंत की देखरेख में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ।

छात्र नेता हिमांशु जाटव ने कहा कि रक्तदान को महादान के संज्ञा दी जाती है, और यहां सचमुच महादान है जिससे लोगों की जान बचाई जाती है, मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है रक्तदान। रक्तदान पुण्य का कार्य है। हिमांशु ने बताया कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। रक्त के अभाव में दुर्घटना में घायल या गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है। रक्तदान करने से ऐसे लोगों को समय पर रक्त मिल पाएगा और उनका जीवन बच पाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता है।

प्राचार्य ने कहा कि इस भ्रांति को दूर करेगी ब्लड देने से कमजोरी आती है,रक्तदान से मानव का शरीर साफ होता है और नया रक्त बनता है जिससे शरीर की बीमारिया नष्ट हो जाती है। रक्तदान में छात्र-छात्राओं व शिक्षक गणों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया व कॉलेज के एम एल टी के छात्रों ने स्वास्थ्य विभाग से आई टीमों के साथ मिलकर रक्तदान में छात्र छात्राओं की मदद की।

शिविर में एन सी सी प्रभारी डॉ अशोक मेंदोला छात्र नेता अनिरुद्ध शर्मा, रोहित सोनी, रोहित नेगी, दीपक चौधरी, विनायक कुमार, विनीत रतूड़ी, सागर कुमार, मैत्रयी सकलानी, साक्षी, गरिमा, अनीश पुनिया, आकाश उनियाल, गौरव बडोनी आदि छात्रों ने बढ़ चढकर प्रतिभाग किया।

मिलावटी की आशंका को देखते हुए तीर्थनगरी के इन स्वीट्स शॉप से भरे गए सैंपल…

खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने होली पर्व को देखते हुए तीर्थनगरी की मिष्ठान की दुकानों में छापा मारा। इस दौरान नगर की अलग-अलग दुकानों से पांच मिठाईयों के सैंपल भरे गए। बताया कि सभी सैंपल नोएडा स्थित प्रयोगशाला भेजे … अधिक पढ़े …

करारी हार के बाद गणेश गोदियाल का प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस के पद से इस्तीफा

विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले कांग्रेस हाईकमान ने पांचों राज्यों के पार्टी अध्यक्षों को हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ने को कहा … अधिक पढ़े …

अनिल बलूनी संग पुष्कर धामी पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह से मिलने, देखें वीडियों

उत्तराखंड का नया सीएम कौन होगा इस पर माथापच्ची जारी है। टी-मैच की तरह नए सीएम की अटकलें पल पल बदलती जा रही हैं। इस बीच दिल्ली में अनिल बलूनी और कार्यवाहक सीएम पुष्कर धामी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से … अधिक पढ़े …

राजकीय महाविद्यालय में फैली अव्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंची महिला आयोग की अध्यक्ष

श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के ऋषिकेश कैंपस मैं अवस्थाओं की शिकायतों को लेकर उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने मौके पर पहुंचकर औचक निरीक्षण कर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत कर समस्याओं का समाधान किए जाने के लिए … अधिक पढ़े …

ऋषिकेश विसः उजपा नेता कनक ने निर्वाचित विधायक पर लगाया चुनावी लाभ में सरकारी निधि के दुरूपयोग का आरोप

उजपा नेता कनक धनई ने ऋषिकेश विधानसभा से निर्वाचित होकर आए भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल पर गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में वह अब हाईकोर्ट की शरण में भी जाने का मन बना चुके है। आज कनक धनई ने … अधिक पढ़े …

गंगा सेवा व पर्यावरण सुरक्षा समिति ने धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह

श्री गंगा सेवा एवं पर्यावरण सुरक्षा समिति की ओर से होली मिलन समारोह धूमधाम से होली मिलन समारोह मनाया गया। नगर पालिका मुनी की रेती अध्यक्ष रोशन रतूड़ी जी ने कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाई व संस्था के सचिव एवं … अधिक पढ़े …