Daily Archives: March 12, 2022

पांच किलो 200 ग्राम गांजे के साथ त्रिभुवन गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस के मुताबिक तीर्थनगरी ऋषिकेश को नशा मुक्त बनाने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मादक पदार्थों की तस्करी रोकने को देर रात संयुक्त यात्रा बस अड्डा मार्ग पर पुलिस गश्त पर थी। इसी बीच एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता नजर आया। रोकने पर वह सकपका गया। उसके थैले को खोलकर चेक किया तो उसमें गांजा मिला। कड़ी पूछताछ में उसने बताया कि वह बलिया से गांजा तस्करी कर ऋषिकेश लाया है। ऋषिकेश और देहरादून में इसके अच्छे दाम मिल जाते हैं।

उपनिरीक्षक अरुण त्यागी ने हत्थे चढ़े आरोपी की पहचान त्रिभुवन सिंह पुत्र बीरेंद्र सिंह निवासी राजपुर, थाना पलिया खास, बलिया, उत्तर प्रदेश के रूप में कराई है। बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम में कांस्टेबल अनित कुमार, विकास, दिनेश डोगरा आदि शामिल रहे।

ट्रैक्टर ट्रॉली से दबकर चार वर्षीय मासूम की मौत, पुलिस ने कब्जे में ली ट्रैक्टर ट्रॉली

आज सुबह लक्कड़घाट रोड पर एक 4 वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। इससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर … अधिक पढ़े …

ब्रेक्रिंगः सीएम के लिए विधायकों की पहली पसंद बने पुष्कर धामी, आधा दर्जन विधायकों ने की सीट छोड़ने की पेशकश

देहरादून। मुख्यमंत्री की रेस में पुष्कर सिंह धामी का नाम सबसे आगे चल रहा है। अब तक करीब 6 विधायक पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ने को तैयार हो गए हैं। इसमें कैलाश गहतोड़ी, जागेश्वर से विधायक मोहन सिंह … अधिक पढ़े …

गणेश गोदियाल ने ली उत्तराखंड में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के परिणामों के सामने आने के बाद कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की झोली में 19 सीटें आई। जिसके बाद आज शनिवार को पत्रकारवार्ता कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने विधानसभा चुनाव में … अधिक पढ़े …

मुझे मिटाने और भितरघात करने वाले मिट गएः काऊ

देहरादून। रायपुर विधानसभा सीट पर भाजपा से उमेश शर्मा काऊ का दबदबा बरकरार है। रायपुर विधानसभा क्षेत्र देहरादून में आता है, यहाँ भारतीय जनता पार्टी से उमेश शर्मा काऊ ने 30052 वोटों से जीत हासिल किया है। उत्तराखंड में काऊ … अधिक पढ़े …