Daily Archives: August 1, 2021

टैक्सी मैक्सी महासंघ ने 10 सूत्रीय मांगो को लेकर सीएम ने की मुलाकात

उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महासंघ के तत्वावधान में आठ सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर टैक्सी मैक्सी वाहनों के 2 साल के टैक्स माफी सहित 10 सूत्री मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चार धाम यात्रा अति शीघ्र प्रारंभ करने की मांग भी की।

प्रतिनिधिमंडल में उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महासंघ के अध्यक्ष सुंदर सिंह सिंह पवार, गढ़वाल मंडल टैक्सी चालक व मालिक एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय पाल सिंह रावत, उपाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, सचिव रमेश सिंह रावत, ऋषिकेश ट्रैकर कमांडर यूनियन के पूर्व अध्यक्ष भगवान सिंह राणा, ऋषिकेश डीलक्स टैक्सी मैक्सी ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत डंग, टैक्सी मैक्सी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन हरिद्वार के अध्यक्ष गिरीश भाटिया, उपाध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा आदि शामिल थे।

एम्स मार्ग की धंसी सड़क, लोनिवि अधिकारियों की लगी क्लास

एम्स रोड, ऋषिकेश में सामान से भरे ट्रक के रोड में धँस जाने की सूचना मिलते ही स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विपुल सैनी को दूरभाष पर एम्स रोड में डामरीकरण में … अधिक पढ़ें

ऋषिकेश: शोरूम के बाहर पार्क बाइक हुई चोरी, पुलिस ने पकड़ा

कोतवाल शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि ऋषभ शर्मा पुत्र हरीश शर्मा निवासी रूषाफार्म, गुमानीवाला ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बीती 26 जुलाई की शाम उन्होंने अपनी बाइक गली नंबर 25 गुमानीवाला में एक शोरूम के पास खड़ी … अधिक पढ़ें

ऋषिकेश: व्यापारियों ने जानी बैंक लोन और बैंकिंग योजनायें

पंजाब एंड सिंध बैंक ने कैंप लगाकर व्यापारियों को बैंक लोन और बैंकिंग योजनाएं को लेकर जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। घाट रोड पर पंजाब एंड सिंध बैंक द्वारा बैंक लोन और बैंकिंग योजनाएं को लेकर एक जन जागरूकता कार्यक्रम … अधिक पढ़ें

भाजपा संगठन में बदलाव की खबर, कांग्रेस की तर्ज पर रणनीति बदलने की खबर

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अब भाजपा पर सबकी नजरें टिकी हैं कि क्या सत्तारूढ़ पार्टी भी कांग्रेस की तर्ज पर रणनीति बना रही है। राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चाओं के अनुसार, इस बात की खासी संभावना है कि … अधिक पढ़े …

युद्ध स्मारक पर स्थापित होगा वायु सेना के शौर्य का प्रतीक मिग-21 लड़ाकू विमान

वायु सेना के शौर्य का प्रतीक मिग-21 लड़ाकू विमान अब गढ़ी कैंट के चीड़बाग में निमार्णाधीन युद्ध स्मारक (शौर्य स्थल) की शान बढ़ाएगा। रविवार को विमान यहां पहुंच गया है। जिसे विधिवत पूजा अर्चना के बाद युद्ध स्मारक पर उतारा … अधिक पढ़े …

ईनामी आरोपित को मुंबई से पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसओजी व पटेलनगर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने मुंबई जाकर नाबालिग से दुष्कर्म के इनामी आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित 2017 में जेल से जमानत पर छूटने के बाद फरार हो गया था और पुलिस से बचने के … अधिक पढ़े …

मुख्यमंत्री ने जीरो पेंडेसी को लेकर दिये निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय से लेकर जिलों के नौकरशाहों को जीरो पेंडेसी और सुशासन पर सख्त ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। कहा कि जिलास्तर के कार्यों का हल मौके पर ही निकाला जाए। रविवार को मुख्यमंत्री धामी … अधिक पढ़े …

देशभर में एक ही दिन में कोरोना के लगभग 40 हजार मामले आये

देश में रविवार को रात ग्यारह बजे तक कोरोना विषाणु संक्रमण के 40,715 मामले सामने आए जबकि 419 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हुई। देश में लगातार पांचवें दिन 40 हजार से अधिक कोरोना के मामले सामने आए। … अधिक पढ़े …