Daily Archives: September 11, 2019

पुलिस कर्मियों की अवैध वसूली का वीडियों हो रहा वायरल

रायवाला क्षेत्र में हरिपुरकलां स्थित बैरियर का इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियों वायरल हो रखा है। इसमें पुलिसकर्मी बैरियर की आड़ में अवैध वसूली करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियों पर संज्ञान लेते हुए कप्तान ने सीओ ऋषिकेश को जांच की कमान सौंप दी है।

बुधवार को सीओ ने रायवाला जाकर मामले की जांच की। रायवाला थाना अंतर्गत हरिपुर कलां क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में पुलिसकर्मी बैरियर पर चेकिंग के दौरान वाहनों से अवैध वसूली करते दिख रहे है। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने पुलिस के उच्चाधिकारियों को पुलिसवालों की वीडियो भेजकर शिकायत की है। जिस पर अधिकारियों ने उक्त प्रकरण की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत को सौंपी है।

उक्त वीडियों को बीते शनिवार 7 सितंबर रात का बताया जा रहा है। बुधवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत ने रायवाला पहुंचकर आरोपी पुलिसवालों से पूछताछ की। सीओ वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया की मामले की अवैध वसूली की शिकायत की जांच उनके पास आयी है। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर पुलिसकमियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

10वीं पास कराने के नाम पर ऐंठ लिए 18 हजार

कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र में 10वीं की परीक्षा पास करवाने के नाम पर 18 हजार ऐंठने का मामला प्रकाश में आया है। खुद को इंस्टीट्यूट की संचालिका बताने वाली एक महिला ने पीड़ित की परीक्षा भी कराई लेकिन छह माह से … read more

लालपानी ए में जल्द शिफ्ट होगा ऋषिकेश का कूड़ाघर

नगर निगम की ओर से शहर के बीचोंबीच गोविंद नगर स्थित खाली भूखंड पर बना कूड़ाघर लालपानी ब्लॉक-ए में शिफ्ट करने की योजना बनाई जा रही है। यहां कूड़ा निस्तारण प्लांट भी लगाया जाएगा। मंगलवार को मेयर ने निगम, वन … read more