Monthly Archives: October 2019

जिला पंचायतों में सात तथा क्षेत्र पंयाचतों में छह नवंबर को होंगे चुनाव

राज्य में जिला पंचायतों के लिए अध्यक्ष सहित उपाध्यक्ष पद पर चुनाव सात नवंबर को किया जाएगा, जबकि क्षेत्र पंचायत में प्रमुख, ज्येष्ठ और कनिष्ठ उप प्रमुखों के चुनाव को छह नवंबर की तिथि निश्चित की गई हैं। आरक्षण तय होने के बाद राज्य निवार्चन आयोग ने बुधवार को चुनाव की तिथि तय की है। दो नवंबर से नामांकन की प्रक्रिया होगी।

राज्य निर्वाचन आयोग ने हाल में जिपं अध्यक्ष और प्रमुख पदों के चुनाव के लिए संशोधित कार्यक्रम सरकार को भेजा था। मगर आयोग की निगाह जिपं अध्यक्ष पदों के आरक्षण पर टिकी थी। मंगलवार शाम शासन ने आरक्षण की अंतिम अधिसूचना जारी की। सरकार ने आयोग की ओर से सुझाए गए चुनाव कार्यक्रम को झंडी दे दी।

इसके बाद बुधवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। इसके मुताबिक जिला पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और क्षेत्र पंचायतों के प्रमुख, ज्येष्ठ और कनिष्ठ उपप्रमुख पदों के लिए चुनाव की प्रक्रिया दो नवंबर से शुरू होगी। नामांकन पत्र दो नवंबर को सुबह 11 से दोपहर बाद तीन बजे तक दाखिल होंगे और इसी दिन तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। चार नवंबर को सुबह 11 से दोपहर बाद तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

प्रमुख, ज्येष्ठ व कनिष्ठ उपप्रमुख पदों के लिए छह नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक क्षेत्र पंचायत मुख्यालयों में मतदान होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों के लिए सात नवंबर को जिला पंचायत मुख्यालयों में मतदान होगा। मतदान संपन्न होने के तुरंत बाद मतगणना होगी और शाम तक नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

ध्वनि और वायु प्रदूषण पर अब लगेगा कंपाउंडिंग शुल्क

बृहस्पतिवार से राज्य सरकार की ओर से संशोधित मोटरयान अधिनियम में प्रदूषण जांच और चाइल्ड सीट बेल्ट के मामले में एक माह की छूट खत्म हो रही है। शुक्रवार से ध्वनि और वायु प्रदूषण जांच न कराने वालों पर वाहनों … read more

लघुशंका करने गए सैलून संचालक पर गुलदार का हमला, मौत

हरिद्वार भेल के सेक्टर चार में गुलदार ने एक युवक को उस दौरान मार डाला, जब वह लघुशंका करने नदी किनारे गया हुआ था। जंगल से युवक का शव भी बरामद हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के … read more

शासन ने जिपं अध्यक्ष पदों पर आरक्षण की अंतिम अधिसूचना की जारी

शासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष के पदों पर आरक्षण को जस का तस रखा है। आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद शासन ने आरक्षण की अंतिम अधिसूचना जारी कर दी है। बात दें कि पंचायत चुनाव के लिए शासन ने … read more

ग्राम प्रधान के भाई ने कर दी पोस्टमास्टर की हत्या, एक बुरी तरह घायल

नरेन्द्र नगर ब्लॉक के ग्राम बांसकाटल पट्टी दोगी क्षेत्र में नव निर्वाचित ग्राम प्रधान के बड़े भाई ने चुनावी रंजिश के चलते गांव के पोस्टमास्टर की हत्या कर दी। हत्या में आरोपी ने धारदार चाकू का प्रयोग किया। वहीं, घटना … read more

विदेशी युवती से की फेसबुक में दोस्ती, गवाएं पांच लाख दो हजार

ऋषिकेश के एक 38 वर्षीय व्यक्ति ने विदेशी युवती से दोस्ती के चक्कर में पांच लाख दो हजार रुपये गंवा दिए। युवक की दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी। इसके बाद युवती ने भारत पहुंचने का झांसा दिया। इतना ही … read more

अंतरराष्ट्रीय सुविधा न होने के कारण सूना पड़ा दून का स्टेडियम

अंतरराष्ट्रीय सुविधा न होने के कारण देहरादून के खेल मैदान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच व आइपीएल के मैचों का आयोजन संभव होता नहीं दिख रहा है। यदि जल्द ही क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड व राज्य सरकार ने इस दिशा में … read more

सीएम त्रिवेन्द्र से मिले फिल्म निर्माता अनुभव सिन्हा और उनकी टीम

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में फिल्म निर्माता अनुभव सिन्हा, तथा फिल्म निर्देशिका रत्ना सिन्हा ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उनके द्वारा अपनी फिल्म ‘लव यू-टू’ की शूटिंग अगले माह 12 … read more

मनोहरलाल ने सीएम और दुष्यंत चौटाला ने डिप्टी सीएम पद की ली शपथ

रविवार को हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी सरकार ने सत्ता की चाबी संभाली है। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मनोहरलाल ने सीएम और दुष्यंत चौटाला ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्य के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य … read more

समाज कल्याण में हमारे संतों के प्रयास सदैव सार्थक हुए हैः सीएम

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड श्रद्धा, विश्वास एवं आस्था की भूमि है। भारतीय संस्कृति की प्रतीक गंगा का उद्भव यही से हुआ है। हमारे संत महात्मा हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संवाहक है। हमारे संतो ने सदैव … read more