Monthly Archives: May 2019

तो इसलिए मिला निशंक को कैबिनेट का पद …..

प्रचंड बहुमत वाली मोदी सरकार को अनुभवी और मैनेजमेंट में माहिर सांसदों की आवश्यकता है जिससे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरा जाए। 303 सांसद वाली भाजपा ने उत्तराखंड से पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में हरिद्वार लोकसभा से सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को पहले चरण में ही कैबिनेट पद की शपथ दिलाई है। पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि उत्तराखंड की पांचों लोकसभा जीतने के बाद कौन सा सांसद मंत्री बनाया जाएगा। राजनीतिक पंडितों का मानना था कि पांचों सांसदों में डॉ निशंक के पास अनुभव ज्यादा है पूर्व में वह उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अंतरिम सरकार में भारी-भरकम विभागों के साथ कैबिनेट मंत्री का दायित्व उन्होंने बखूबी संभाला है। संगठन का अनुभव रखने वाले डॉक्टर निशंक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी रहे हैं उनके कार्यकाल में अभूतपूर्व सुविधाओं से लैस कुंभ का सफल संचालन हुआ तो वही अटल खाद्यान्न योजना और कार्यकर्ताओं से संवाद उनकी और भाजपा सरकार की लोकप्रियता का कारण बनी।
अभी हाल ही में संपन्न हुए 2019 के लोकसभा चुनाव में कई मीडिया हाउस ने देश के सर्वश्रेष्ठ 10 सांसदों का सर्वे किया था जिसमें डॉ रमेश पोखरियाल निशंक भी शामिल थे।
अपने शुरुआती दिनों में पत्रकारिता लेखक और कवि रहे डॉ रमेश पोखरियाल निशंक राजनीति के भी माहिर खिलाड़ी रहे हैं। प्रचंड बहुमत मिलने के बाद अमित शाह और नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक पर भरोसा जताया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि डॉ निशंक एक विजनरी राजनेता है, इसलिए उनके अनुभव का फायदा लेने के लिए निशंक को कैबिनेट मंत्री से नवाजा गया है। लोकसभा चुनाव में भी निशंक को कई राज्यों में अहम जिम्मेदारी दी गई थी। इससे पूर्व सौराष्ट्र में विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी और प्रवासी उत्तराखंडयों को भी एकजुट भाजपा के पक्ष में करने की जिम्मेदारी उन्हें मिली थी।बरहाल डॉ निशंक को मिली इस अहम जिम्मेदारी से उत्तराखंड भाजपा में खुशी की लहर है। वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी उन्हें मोदी कैबिनेट में शामिल होने पर बधाई दी है।

नगर निगम ऋषिकेशः वार्ड तीन की पार्षद का चयन निरस्त करने की घोषणा

नगर निगम ऋषिकेश की महिला पार्षद रीता गुप्ता का जाति प्रमाणपत्र जांच के बाद निरस्त कर दिया गया है। इसके बाद शहरी विकास विभाग ने वार्ड नंबर-3 से विजयी रहीं पार्षद रीता गुप्ता का चयन निरस्त करने की घोषणा कर … read more

अगर आप राफ्टिंग करने ऋषिकेश आ रहे है, तो यह खबर आपके लिए है…

ऋषिकेश पूरे देश सहित विदेशों में भी राफ्टिंग के लिए प्रसिद्ध है। यहां प्रत्येक वर्ष कोने-कोने से लोग राफ्टिंग का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते है। मगर, क्या आप जानते है राफ्टिंग के दौरान कुछ ऐसी जानकारी भी है जो … read more

नमामि गंगे ने निर्माण कार्य पर लापरवाही के चलते कंपनी पर लगाया जुर्माना

लक्कड़घाट में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए नगर के मार्गों पर नमामि गंगे का सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा हैं। इस कार्य को दिल्ली की जीडीसीएल कंपनी कर रही है। कंपनी को दिए समय के मुताबिक काम अभी … read more

अग्नि सुरक्षा के मानकों के विपरीत संचालित कोचिंग संस्थानों को मिला नोटिस

गुजरात के सूरत में कोचिंग संस्थान में आग लगने से 20 छात्रों की मौत हो गई। इस घटना ने देशभर में संचालित कोचिंग संस्थानों केंद्र बिंदु पर ला दिया है। अब ऋषिकेश का अग्निशमन विभाग ने इस पर काम करना … read more

वासु हत्याकांड के बाद सरकार हरकत में आई, की एकेडमी की एनओसी रद्द

रानीपोखरी स्थित चिल्ड्रन होम एकेडमी के सातवीं कक्षा के छात्र वासु यादव की हत्या के बाद सरकार ने हरकत की हैं। सरकार ने एकेडमी की एनओसी रद्द कर दी है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देश पर विद्यालय की मजिस्ट्रेटी … read more

वन मंत्री हरक सिंह सहित चार के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी

कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) विवेक श्रीवास्तव की अदालत से गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। यह वारंट दस साल पुराने उत्तराखंड विधानसभा का घेराव कर हंगामा करने के मामले में जारी हुआ है। वन … read more

विश्व के 10 प्रभावशाली लोगों में बालकृष्ण भी शामिल

आचार्य बालकृष्ण को स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे उनके योगदान को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ की संस्था यूएनएसडीजी ने उन्हें इंफेल्यिुंस प्यूपिल इन हेल्थ केयर अवॉर्ड से सम्मानित किया है। स्विटजरलैंड में आयोजित शिखर समिट में 50 … read more

आचार संहिता खत्म, मिलेगी विकास कार्यों को गति

17 वीं लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद अब आदर्श आचार संहिता खत्म हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने इस सिलसिले में उत्तराखंड के मुख्य सचिव को भी पत्र भेजकर सूचना दी है। इसके साथ ही राज्य … read more

उत्तराखंड के परिणामों के बाद सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत का बढ़ा कद

उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटें भाजपा की झोली में आने के बाद अब यहां मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का कद भी बढ़ गया है। त्रिवेन्द्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री रहते हुए प्रदेश की पांचों सीटें भाजपा के कब्जाई है। वहीं … read more