Daily Archives: May 30, 2019

तो इसलिए मिला निशंक को कैबिनेट का पद …..

प्रचंड बहुमत वाली मोदी सरकार को अनुभवी और मैनेजमेंट में माहिर सांसदों की आवश्यकता है जिससे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरा जाए। 303 सांसद वाली भाजपा ने उत्तराखंड से पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में हरिद्वार लोकसभा से सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को पहले चरण में ही कैबिनेट पद की शपथ दिलाई है। पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि उत्तराखंड की पांचों लोकसभा जीतने के बाद कौन सा सांसद मंत्री बनाया जाएगा। राजनीतिक पंडितों का मानना था कि पांचों सांसदों में डॉ निशंक के पास अनुभव ज्यादा है पूर्व में वह उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अंतरिम सरकार में भारी-भरकम विभागों के साथ कैबिनेट मंत्री का दायित्व उन्होंने बखूबी संभाला है। संगठन का अनुभव रखने वाले डॉक्टर निशंक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी रहे हैं उनके कार्यकाल में अभूतपूर्व सुविधाओं से लैस कुंभ का सफल संचालन हुआ तो वही अटल खाद्यान्न योजना और कार्यकर्ताओं से संवाद उनकी और भाजपा सरकार की लोकप्रियता का कारण बनी।
अभी हाल ही में संपन्न हुए 2019 के लोकसभा चुनाव में कई मीडिया हाउस ने देश के सर्वश्रेष्ठ 10 सांसदों का सर्वे किया था जिसमें डॉ रमेश पोखरियाल निशंक भी शामिल थे।
अपने शुरुआती दिनों में पत्रकारिता लेखक और कवि रहे डॉ रमेश पोखरियाल निशंक राजनीति के भी माहिर खिलाड़ी रहे हैं। प्रचंड बहुमत मिलने के बाद अमित शाह और नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक पर भरोसा जताया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि डॉ निशंक एक विजनरी राजनेता है, इसलिए उनके अनुभव का फायदा लेने के लिए निशंक को कैबिनेट मंत्री से नवाजा गया है। लोकसभा चुनाव में भी निशंक को कई राज्यों में अहम जिम्मेदारी दी गई थी। इससे पूर्व सौराष्ट्र में विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी और प्रवासी उत्तराखंडयों को भी एकजुट भाजपा के पक्ष में करने की जिम्मेदारी उन्हें मिली थी।बरहाल डॉ निशंक को मिली इस अहम जिम्मेदारी से उत्तराखंड भाजपा में खुशी की लहर है। वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी उन्हें मोदी कैबिनेट में शामिल होने पर बधाई दी है।

नगर निगम ऋषिकेशः वार्ड तीन की पार्षद का चयन निरस्त करने की घोषणा

नगर निगम ऋषिकेश की महिला पार्षद रीता गुप्ता का जाति प्रमाणपत्र जांच के बाद निरस्त कर दिया गया है। इसके बाद शहरी विकास विभाग ने वार्ड नंबर-3 से विजयी रहीं पार्षद रीता गुप्ता का चयन निरस्त करने की घोषणा कर … read more

अगर आप राफ्टिंग करने ऋषिकेश आ रहे है, तो यह खबर आपके लिए है…

ऋषिकेश पूरे देश सहित विदेशों में भी राफ्टिंग के लिए प्रसिद्ध है। यहां प्रत्येक वर्ष कोने-कोने से लोग राफ्टिंग का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते है। मगर, क्या आप जानते है राफ्टिंग के दौरान कुछ ऐसी जानकारी भी है जो … read more